• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

यूपी सरकार महाकुंभ में जान गंवाने वालों के परिवारों को देगी 25 लाख रूपये  

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
29/01/2025
in देश
0
हाथरस घटना पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, घटना की होगी न्यायिक जांच : CM YOGI
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान हुआ जब अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए जिससे भगदड़ मच गई।

इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 25 शवों की पहचान हो चुकी है जबकि बाकी की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। घायलों का इलाज प्रयागराज के अस्पतालों में किया जा रहा है। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार हादसे के तुरंत बाद से प्रशासन के संपर्क में है। मौके पर मेला प्राधिकरण, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात कर दी गई हैं ताकि स्थिति को संभाला जा सके।

सीएम योगी ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए

इस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया गया है जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति हर्ष कुमार करेंगे। इस पैनल में पूर्व डीजीपी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डी.के. सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा, यूपी के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) भी प्रयागराज जाकर हालात का जायजा लेंगे।

सीएम योगी ने बताया कि मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे जिससे शहर में भारी भीड़ थी। प्रशासन पूरी रात भीड़ को नियंत्रित करने में लगा था लेकिन अचानक भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रेल मंत्री और अन्य अधिकारियों से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है और इस हादसे में प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

 

प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2025

Tags: Maha Kumbh-2025UP government
Previous Post

प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

Next Post

दक्षिण सूडान में हुए विमान दुर्घटना में एक भारतीय समेत 20 की हुई मौत

Next Post
दक्षिण सूडान में हुए विमान दुर्घटना में एक भारतीय समेत 20 की हुई मौत

दक्षिण सूडान में हुए विमान दुर्घटना में एक भारतीय समेत 20 की हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.