• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

UPPSC ने वापस लिया फैसला, अब एक दिन एक शिफ्ट में होगी PCS की परीक्षा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/11/2024
in देश
0
UPPSC ने वापस लिया फैसला, अब एक दिन एक शिफ्ट में होगी PCS की परीक्षा
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) के प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए यूपीपीएससी (UPPSC) ने अपना फैसला वापस ले लिया है। ऐसे में यूपीपीएससी की ओर से होने वाली परीक्षा एक दिन और एक ही शिफ्ट में होगी। वहीं, आरओ-एआरओ की परीक्षा के लिए कमिटी बनाई गई है। बड़ी संख्या में छात्र इसको लेकर प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर UPPSC ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

इससे पहले प्रयागराज में छात्रों की मांग का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज संज्ञान लिया और आयोग को छात्रों के साथ संवाद और समन्वय बनाकर आवश्यक निर्णय लेने को कहा। इसके बाद यूपीपीएससी ने अपना फैसला बदलते हुए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिन में कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा आरओ/एआरओ(प्रा.)परीक्षा-2023 के लिए आयोग की ओर से समिति का गठन किया गया है। समिति सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द से जल्द अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

बता दें, बीते कुछ दिन से प्रयागराज में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कई बार भारतीय और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिला।

इस मामले पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अभ्यर्थियों की पूरी मांगे मान ली गई हैं। सरकार अभ्यर्थियों के साथ है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति में अभ्यर्थियों की अनदेखी नहीं होने देंगे। इसके साथ ही बृजेश पाठक ने कहा कि जिन अधिकारियों ने इस प्रकार का काम किया है, उनकी जांच कराएंगे। बृजेश पाठक ने कहा कि हम जिम्मेदारी के साथ कह सकते हैं कि आज युवाओं की जीत हुई है। इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

Tags: EXAMUPPSCuttar pradesh
Previous Post

UPSC ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम किया घोषित

Next Post

15 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

15 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In