• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

UPSC ने NDA और NAVAL ACADEMY EXAM, (I) 2024 के लिखित परिणाम की घोषणा की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/05/2024
in देश
0
यूपीएससी ने मई, 2023 में नियुक्ति परिणामों को दियाअंतिम रूप
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी  एवं नौसेना अकादमी परीक्षा, (I) 2024 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर 2 जनवरी, 2025 से आरंभ होने वाले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना तथा वायु सेना स्कंधों के 153वें पाठ्यक्रम तथा भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनएसी) के 115वें पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। यह परिणाम आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in  पर भी उपलब्ध है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

2. इस सूची में जिन उम्मीदवारों के अनुक्रमांक दर्शाए गए हैं, उन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रवेश की शर्तों के अनुसार, ‘उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना की भर्ती संबंधी बेवसाइट joinindianarmy.nic.in  पर स्‍वयं को ऑनलाइन पंजीकृत कर लें। इसके पश्चात् सफल उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड(एसएसबी) के चयन केंद्र और साक्षात्कार की तारीखें आबंटित की जाएंगी, जिसकी सूचना उन्हें उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार ने पहले ही स्वयं को वेबसाइट पर पंजीकृत कर लिया तो उसे यह करना आवश्यक नहीं है। किसी कठिनाई/लॉग-इन समस्या के मामले में dirrecruiting6-mod[at]nic[dot]in पर ई- मेल भेजा जा सकता है।”

“उम्‍मीदवारों से यह भी अनुरोध है कि वे अपनी आयु तथा शैक्षणिक योग्‍यता के संबंध में अपने मूल प्रमाण-पत्र सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के समय संबंधित सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के समक्ष प्रस्तुत करें।’उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण-पत्र संघ लोक सेवा आयोग को कदापि ना भेंजे। किसी अन्य प्रकार की

जानकारी के लिए उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच आयोग के

गेट ‘सी’ के पास सुविधा काउन्टर से स्वयं आकर या टेलीफोन नं. 011-23385271/ 011-23381125/ 011- 23098543 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एसएसबी/ साक्षात्कार संबंधी मामलों में सेना को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने वाले उम्मीदवार टेलीफोन नं. 011-26175473 या joinindianarmy.nic.in पर, नौसेना/ नौसेना अकादमी को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने वाले उम्मीदवार टेलीफोन नं. 011-23010097/ Email: officer-navy[at]nic[dot]in या joinindiannavy.gov.in पर तथा वायुसेना को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने वाले उम्मीदवार टेलीफोन नं. 011-23010231, एक्सटेंशन 7645/7646/7610 या www.careerindianairforce.cdac.in  पर संपर्क कर सकते हैं।

3. उम्मीदवारों के अंक-पत्रक, अंतिम परिणाम के प्रकाशित होने की तारीख से पंद्रह (15) दिनों के भीतर (एसएसबी साक्षात्कारों के समाप्त होने के बाद) आयोग की वेबसाइ्ट पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे और तीस (30) दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarNAVAL ACADEMY RESULTNDA RESULTupsc result
Previous Post

भारत में 8 प्रतिशत घटी हिंदुओं की संख्या, मुस्लिम आबादी बढ़ी 43 प्रतिशत

Next Post

भारत के तकनीकी वस्‍त्र बाजार में 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर के कारण हैं अपार संभावनाएं : वस्‍त्र सचिव

Next Post
भारत के तकनीकी वस्‍त्र बाजार में 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर के कारण हैं अपार संभावनाएं : वस्‍त्र सचिव

भारत के तकनीकी वस्‍त्र बाजार में 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर के कारण हैं अपार संभावनाएं : वस्‍त्र सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In