• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का संभाला कार्यभार

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/05/2024
in देश
0
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का संभाला कार्यभार
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने 01 मई 2024 को नौसेना उपप्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया ।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) कार्यभार संभालने पर फ्लैग ऑफिसर ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्‍ट्र की सेवा में प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

फ्लैग ऑफिसर को 01 जुलाई 87 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था और वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञ हैं। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला; ज्वाइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, श्रीवेनहम, ब्रिटेन; कॉलेज ऑफ नैवल वॉरफेयर, करंजा; और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, अमेरिका के पूर्व छात्र रहे हैं ।

अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित एडमिरल मिसाइल पोतों आईएनएस विद्युत तथा आईएनएस विनाश, मिसाइल कॉवरेट आईएनएस कुलिश, गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर तथा विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान सहित अपने नौसेना करियर में कई प्रमुख प्रचालनगत, स्टाफ और प्रशिक्षण नियुक्तियों के पद पर रहे हैं।

रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नत होने पर उन्होंने कोच्चि के दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) के रूप में काम किया तथा भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय नौसेना सुरक्षा टीम की संस्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही जो नौसेना के सभी कार्यक्षेत्रों में प्रचालनगत सुरक्षा की निगरानी करती है। इसके बाद वह फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के रूप में नौसेना के वर्क-अप संगठन के प्रमुख बने, जिसके बाद उन्हें पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में नियुक्त होने का अवसर प्राप्त हुआ। स्वोर्ड आर्म की कमान संभालने के बाद, उन्हें भारत सरकार में फ्लैग ऑफिसर ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप और एडवायजर ऑफशोर सिक्यूरिटी एंड डिफेंस नियुक्त किया गया।

वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नत होने पर फ्लैग ऑफिसर पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और एनएचक्यू में कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक रहे । नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में अपने वर्तमान कार्यभार से पहले, उन्होंने एनएचक्यू में कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन की शैक्षणिक योग्यताओं में नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री, कोच्चि के कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से दूरसंचार में एमएससी, लंदन के किंग्स कॉलेज से डिफेंस स्टडीज में एमए, मुंबई विश्वविद्यालय से स्ट्रेटजिक स्टडीज में एमफिल तथा मुंबई विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल स्टडीज में पीएचडी शामिल है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: AVSMmochan samachaarpibVice Admiral Krishna SwaminathanVSM takes charge as Vice Chief of Naval Staffएवीएसएमवाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथनवीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का कार्यभार संभाला
Previous Post

एयर मार्शल नागेश कपूर ने एओसी-इन-सी का किया पदभार ग्रहण

Next Post

आर्मी डेंटल सेंटर के रजत जयंती समारोह का हुआ आयोजन, जारी हुआ स्पेशल कवर

Next Post
आर्मी डेंटल सेंटर के रजत जयंती समारोह का हुआ आयोजन, जारी हुआ स्पेशल कवर

आर्मी डेंटल सेंटर के रजत जयंती समारोह का हुआ आयोजन, जारी हुआ स्पेशल कवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In