• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Reservation Coaches में Waiting List वाले टिकटों की सुविधा की जाएगी बंद : रेल मंत्री

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/08/2024
in देश
0
Reservation Coaches में Waiting List वाले टिकटों की सुविधा की जाएगी बंद : रेल मंत्री
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा कि टिकट चेकिंग स्टाफ को उपलब्ध खाली सीटों के आधार पर यात्रियों को आरक्षित कोच में चढ़ने की अनुमति देने का अधिकार है, बशर्ते कि उस श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम श्रेणी का टिकट दिखाया जाए और किराए में अंतर, यदि कोई हो, वसूला जाए। बिना टिकट और अनियमित यात्रियों के खिलाफ नियमित और औचक जांच की जाती है।

भारतीय रेलवे में चलने वाली सभी ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची की स्थिति की नियमित आधार पर निगरानी की जाती है और परिचालन व्यवहार्यता के आधार पर अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा ट्रेनों का भार बढ़ाया जाता है, विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं, नई ट्रेनें शुरू की जाती हैं, ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाई जाती है आदि।

वैकल्पिक ट्रेन योजना जिसे विकल्प और उन्नयन के नाम से जाना जाता है, जैसी योजनाएं भी शुरू की गई हैं। विकल्प में वैकल्पिक ट्रेन में कन्फर्म टिकट उन पात्र यात्रियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इसका विकल्प चुना है और उन्नयन योजना में यदि उच्च श्रेणी में कोई स्थान खाली है और निम्न श्रेणी में प्रतीक्षा सूची है, तो निम्न श्रेणी के प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को उच्च श्रेणी में कन्फर्म सीट प्रदान की जाती है। ऐसे कदम उठाना एक सतत और निरंतर जारी रहने वाली प्रक्रिया है।

 

Tags: Indian RailwaysRailway Minister Ashwini VaishnawReserved coachesWaiting list ticket facility
Previous Post

Wayanad Landslide : भारतीय सेना को हादसे के चार दिन बाद जिंदा मिले 4 लोग, अब तक 308 की हुई मौत

Next Post

31.07.2024 तक 58.57 लाख लोगों ने पहली बार किए ITR दाखिल

Next Post
31.12.2023 तक 8.18 करोड़ से भी अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए; सालाना आधार पर 9% की वृद्धि दर्ज

31.07.2024 तक 58.57 लाख लोगों ने पहली बार किए ITR दाखिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.