• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Waqf Amendment Act 2025 लागू, केंद्र सरकार ने भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर इसकी पुष्टि की

Waqf Amendment Act 2025 implemented, the Central Government confirmed this by issuing a notification in the Gazette of India

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/04/2025
in देश
0
Waqf Amendment Act 2025  लागू, केंद्र सरकार ने भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर इसकी पुष्टि की
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है। आज मंगलवार को भारत के राजपत्र (गजट) में अधिसूचना जारी कर इसकी पुष्टि की गई। गौरतलब है कि यह अधिनियम गत रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी मिलने के बाद कानून बना।

गजट अधिसूचना में कहा गया है, “वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की धारा 1 की उपधारा (2) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार 8 अप्रैल 2025 को अधिनियम लागू होने की तारीख घोषित करती है।” इस अधिनियम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसमें वक्फ संस्थाओं से ट्रस्टों को अलग करना, संपत्ति प्रबंधन में डिजिटल तकनीकों का उपयोग, एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल की स्थापना, और वक्फ संपत्तियों को केवल मुस्लिम समुदाय के प्रैक्टिसिंग (धार्मिक रूप से सक्रिय) सदस्यों के लिए ही समर्पित करने की शर्त शामिल है।

इसके अलावा, यह कानून ‘वक्फ बाय यूजर’ यानी जिन संपत्तियों का लंबे समय से सामुदायिक उपयोग हो रहा है, उनके संरक्षण का प्रावधान भी करता है। साथ ही, पारिवारिक वक्फ व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों को भी मान्यता दी गई है। यह विधेयक पहले लोकसभा में पारित हुआ और फिर 4 अप्रैल की सुबह राज्यसभा में 17 घंटे की लंबी बहस के बाद मंजूरी मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून को वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और सुधार की दिशा में “ऐतिहासिक कदम” बताया है। सरकार का कहना है कि इस संशोधन से वक्फ बोर्डों में सभी मुस्लिम समुदायों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता लाई जाएगी।

हालांकि,कानून बनने के तुरंत बाद, इसके खिलाफ कई जनहित याचिकाएं (PIL) सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं। संभावित कानूनी चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एक ‘केविएट’ (Caveat) भी दाखिल किया है ताकि कोर्ट कोई आदेश पारित करने से पहले सरकार का पक्ष भी सुने।

Tags: the Gazette of IndiaWaqf Amendment Act 2025
Previous Post

Ultraviolette ने अपनी एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट लाइन के साथ डिजाइन और टेक्नोलॉजी का किया शानदार प्रदर्शन

Next Post

राज्‍यपाल ने वक्फ विधेयक पारित होने के खिलाफ हुई हिंसा की कड़ी निंदा की, सरकार से मांगी र‍िपोर्ट

Next Post
संदेशखाली हिंसा की घटना पर राज्‍य सरकार दें एक व्यापक र‍िपोर्ट : राज्‍यपाल डॉ सीवी आनंद बोस

राज्‍यपाल ने वक्फ विधेयक पारित होने के खिलाफ हुई हिंसा की कड़ी निंदा की, सरकार से मांगी र‍िपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.