• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

हमें ऐसे कानून और नीतियां बनानी चाहिए, जिससे महिलाएं सम्मान के साथ कार्यबल में हो सकें शामिल : प्रधानमंत्री

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/05/2025
in देश
0
हमें ऐसे कानून और नीतियां बनानी चाहिए, जिससे महिलाएं सम्मान के साथ कार्यबल में हो सकें शामिल  : प्रधानमंत्री
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : देश की राजधानी नयी दिल्‍ली में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की आज आयोज‍ित बैठक में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर राज्य का विकास आवश्‍यक है। पीएम ने कहा कि जब तक सभी राज्य प्रगति नहीं करेंगे, तब तक भारत भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकता। यह बैठक ‘विकसित भारत : 2047 के लिए विकसित राज्य’ विषय पर भारत मंडपम में आयोजित की गई थी।

केंद्र और राज्‍य सरकारें इंडिया’ की तरह करें काम

पीएम ने कहा कि भारत में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और इसलिए हमें ऐसे शहरों का निर्माण करना चाहिए जो भविष्य के लिए तैयार हों। उन्होंने कहा, “विकास, नवाचार और स्थिरता हमारे शहरों के विकास का आधार होना चाहिए।” प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकारों से मिलकर ‘टीम इंडिया’ की तरह काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हमें विकास की रफ्तार तेज करनी होगी। अगर केंद्र और राज्य मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहेगा।”

हर राज्य को एक पर्यटन स्थल को वैश्विक स्तर पर करना चाहिए विकसित

उन्होंने राज्यों से देश में पर्यटन को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने सुझाव दिया कि हर राज्य को कम से कम एक पर्यटन स्थल को वैश्विक स्तर पर विकसित करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, “हर राज्य को ‘एक राज्य, एक वैश्विक गंतव्य’ मॉडल अपनाना चाहिए। इससे आसपास के शहरों और क्षेत्रों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।”

हमें ऐसे कानून और नीतियां बनानी चाहिए, जिससे महिलाएं सम्मान के साथ कार्यबल में शामिल हो सकें

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के 140 करोड़ नागरिक अब केवल सुविधा नहीं बल्कि विकास की आकांक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा, “विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है। यह 140 करोड़ लोगों की आकांक्षा है और इसे तभी पूरा किया जा सकता है जब हर राज्य मिलकर विकास करे।” महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश को महिलाओं को वर्कफोर्स में शामिल करने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा, “हमें ऐसे कानून और नीतियां बनानी चाहिए, जिससे महिलाएं सम्मान के साथ कार्यबल में शामिल हो सकें।”

 

Tags: We must make such laws and policies that enable women to join the workforce with dignity: Prime Minister
Previous Post

NSCBI AIRPORT KOLKATA पर सुरक्षित विमान संचालन पर एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की हुई बैठक

Next Post

वीडियो अपलोड कर आप भी पा सकते है मौका , खेल मंत्रालय देश भर में करेगा प्रतिभा पहचान अभियान शुरू, योग्य ख‍िलाड़ी को KIC, NCOE में करेगा शामिल

Next Post
वीडियो अपलोड कर आप भी पा सकते है मौका , खेल मंत्रालय देश भर में करेगा प्रतिभा पहचान अभियान शुरू, योग्य ख‍िलाड़ी को KIC, NCOE में करेगा शामिल

वीडियो अपलोड कर आप भी पा सकते है मौका , खेल मंत्रालय देश भर में करेगा प्रतिभा पहचान अभियान शुरू, योग्य ख‍िलाड़ी को KIC, NCOE में करेगा शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In