• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

ड्रग्स विनियमन में वैश्विक नेता बनने के लिए विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की आवश्यकता : JP NADDA

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
17/07/2024
in देश, स्‍वास्‍थ्‍य
0
ड्रग्स विनियमन में वैश्विक नेता बनने के लिए विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की आवश्यकता : JP NADDA
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (Union Health Minister JP Nadda) ने बुधवार को दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों के विनियमन की समीक्षा की। इस बैठक में जेपी नड्डा ने सभी अधिकारियों से कहा कि भारत ‘विश्व की फार्मेसी’ कहलाती है। इस वैश्विक प्रतिष्ठा को बनाए रखने और ड्रग्स विनियमन में वैश्विक नेता बनने के लिए विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक मानकों को प्राप्त करने के लिए हमारा ध्यान केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीसीएसओ) और दवाओं एवं चिकित्सा उपकरण उद्योग के भीतर प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर है। नियामक निकाय और उद्योग दोनों भारत द्वारा निर्मित एवं बेचे जाने वाले उत्पादों के लिए वैश्विक गुणवत्ता मानकों को बनाए रखना जारी रखेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि सरकार दवा निर्माण के लिए एमएसएमई क्षेत्र में उत्पादों की क्षमता और गुणवत्ता को समर्थन करने के साथ-साथ नियामक आवश्यकताओं के अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। इसके साथ अपने कौशल को बढ़ाने के लिए राज्यों के साथ काम करना और उन्हें केंद्र सरकार के गुणवत्ता मानकों के साथ संरेखित करने के लिए प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सीडीसीएसओ के लिए दवाओं और चिकित्सा उपकरण उद्योग के साथ निरंतर बातचीत करना महत्वपूर्ण है ताकि उनके मुद्दों को समझा जा सके और सीडीसीएसओ की गुणवत्ता अपेक्षाओं, मानकों को पूरा करने में उनका समर्थन किया जा सके।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा, भारत के औषधि महानियंत्रक डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: drugs regulationUnion Health Minister JP NaddaWorld-class regulatory framework
Previous Post

कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत पश्चिम बंगाल में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना : IMD

Next Post

DVC धनराशि जुटाने को लेकर इक्विटी बाजार पर कर सकती है विचार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Next Post
DVC धनराशि जुटाने को लेकर इक्विटी बाजार पर कर सकती है विचार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

DVC धनराशि जुटाने को लेकर इक्विटी बाजार पर कर सकती है विचार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In