• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

05 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/11/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

*दिनांक – 05 नवम्बर 2024*

*दिन – मंगलवार*

*विक्रम संवत – 2081*

*शक संवत -1946*

*अयन – दक्षिणायन*

*ऋतु – हेमंत ॠतु*

*मास – कार्तिक*

*पक्ष – शुक्ल*

*तिथि – चतुर्थी रात्रि 12:16 तक तत्पश्चात पंचमी*

*नक्षत्र – ज्येष्ठा सुबह 09:45 तक तत्पश्चात मूल*

*योग – अतिगण्ड सुबह 11:28 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

*राहुकाल – शाम 03:11 से शाम 04:36 तक*

*सूर्योदय 06:44*

*सूर्यास्त – 5:59*

*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*

*व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी,मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से रात्रि 12:16 तक)*

*विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 

*वास्तविक लाभ पाने का दिन : लाभपंचमी*

*06 नवम्बर 2024 बुधवार को लाभपंचमी है ।*

*कार्तिक शुक्ल पंचमी ‘लाभपंचमी कहलाती है । इसे ‘सौभाग्य पंचमी भी कहते हैं । जैन लोग इसको ‘ज्ञान पंचमी कहते हैं । व्यापारी लोग अपने धंधे का मुहूर्त आदि लाभपंचमी को ही करते हैं । लाभपंचमी के दिन धर्मसम्मत जो भी धंधा शुरू किया जाता है उसमें बहुत-बहुत बरकत आती है । यह सब तो ठीक है लेकिन संतों-महापुरुषों के मार्गदर्शन-अनुसार चलने का निश्चय करके भगवद्भक्ति के प्रभाव से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार इन पाँचों विकारों के प्रभाव को खत्म करने का दिन है लाभपंचमी ।*

*(१) लाभपंचमी के पाँच अमृतमय वचनों को याद रखो :*

*पहली बात : ‘भगवान हमारे हैं, हम भगवान के हैं – ऐसा मानने से भगवान में प्रीति पैदा होगी । ‘शरीर, घर, संबंधी जन्म के पहले नहीं थे और मरने के बाद नहीं रहेंगे लेकिन परमात्मा मेरे साथ सदैव हैं – ऐसा सोचने से आपको लाभपंचमी के पहले आचमन द्वारा अमृतपान का लाभ मिलेगा ।*

*दूसरी बात : हम भगवान की सृष्टि में रहते हैं, भगवान की बनायी हुई दुनिया में रहते हैं । तीर्थभूमि में रहने से पुण्य मानते हैं तो जहाँ हम-आप रह रहे हैं वहाँ की भूमि भी तो भगवान की है; सूरज, चाँद, हवाएँ, श्वास, धडकन सब-के-सब भगवान के हैं, तो हम तो भगवान की दुुनिया में, भगवान के घर में रहते हैं । मगन निवास, अमथा निवास, गोकुल निवास ये सब निवास ऊपर-ऊपर से हैं लेकिन सब-के-सब भगवान के निवास में ही रहते हैं । यह सबको पक्का समझ लेना चाहिए । ऐसा करने से आपके अंतःकरण में भगवद्धाम में रहने का पुण्यभाव जगेगा ।*

*तीसरी बात : आप जो कुछ भोजन करते हैं भगवान का सुमिरन करके, भगवान को मानसिक रूप से भोग लगाके करें । इससे आपका पेट तो भरेगा, हृदय भी भगवद्भाव से भर जायेगा ।*

*चौथी बात : माता-पिता की, गरीब की, पडोसी की, जिस किसीकी सेवा करो तो ‘यह बेचारा है… मैं इसकी सेवा करता हूँ… मैं नहीं होता तो इसका क्या होता… – ऐसा नहीं सोचो; भगवान के नाते सेवाकार्य कर लो और अपने को कर्ता मत मानो ।*

*पाँचवीं बात : अपने तन-मन को, बुद्धि को विशाल बनाते जाओ । घर से, मोहल्ले से, गाँव से, राज्य से, राष्ट्र से भी आगे विश्व में अपनी मति को फैलाते जाओ और ‘सबका मंगल, सबका भला हो, सबका कल्याण हो, सबको सुख-शांति मिले, सर्वे भवन्तु सुखिनः… इस प्रकार की भावना करके अपने दिल को बडा बनाते जाओ । परिवार के भले के लिए अपने भले का आग्रह छोड दो, समाज के भले के लिए परिवार के हित का आग्रह छोड दो, गाँव के लिए पडोस का, राज्य के लिए गाँव का, राष्ट्र के लिए राज्य का, विश्व के लिए राष्ट्र का मोह छोड दो और विश्वेश्वर के साथ एकाकार होकर बदलनेवाले विश्व में सत्यबुद्धि तथा उसका आकर्षण और मोह छोड दो ।*  *तब ऐसी विशाल मति जगजीत प्रज्ञा की धनी बन जायेगी ।*

*मन के कहने में चलने से लाभ तो क्या होगा हानि अवश्य होगी क्योंकि मन इन्द्रिय-अनुगामी है, विषय-सुख की ओर मति को ले जाता है । लेकिन मति को मतीश्वर के ध्यान से, स्मरण से पुष्ट बनाओगे तो वह परिणाम का विचार करेगी, मन के गलत आकर्षण से सहमत नहीं होगी । इससे मन को विश्रांति मिलेगी, मन भी शुद्ध-सात्त्विक होगा और मति को परमात्मा में प्रतिष्ठित होने का अवसर मिलेगा, परम मंगल हो जायेगा ।*

पंचक आरम्भ

नवम्बर 9, 2024, शनिवार को 11:27 पी एम बजे6

पंचक अंत

नवम्बर 14, 2024, बृहस्पतिवार को 03:11 ए एम बजे

जिनका आज जन्मदिन है

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्भाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

 

 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपको इच्छा के विपरीत कोई कार्य करना पड़ेगा जिससे मन निराशा एवं ग्लानि से भरा रहेगा। आज धर्म के प्रति आस्था अधिक बढ़ेगी घरेलू कार्यो को भी गंभीरता से करने से टकराव की स्थिति से बचेंगे। कार्य व्यवसाय आज अन्य लोगो के निर्णय पर निर्भर रहेगा। व्यवसायियों को नए अनुबंध मिल सकते है परन्तु इसके लिये उच्चाधिकारियों अथवा किसी अन्य व्यापारी की खुशामद करनी पड़ेगी। धन लाभ आज सामान्य ही रहेगा खर्च आसानी से निकाल लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे फिर भी व्यर्थ बोलने से बचें शांति रहेगी।

 

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन प्रतिकूल फलदायी है सभी कार्य विशेष कर यात्रा अथवा मशीन से जुड़े कार्य सतर्क हो कर करें आकस्मिक दुर्घटना में चोटादि का भय है। कार्य क्षेत्र पर भी आज चोरी अथवा अन्य कार्यो से हानि के योग है। नौकरी पेशा जातक अथवा व्यवसायी आज के दिन पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें इसके बाद ही अन्य काम हाथ मे ले अन्यथा कोई बड़ी गलती होने से क्षति होगी। धन लाभ मुश्किल से निर्वाह योग्य हो सकेगा। सेहत के प्रति आज लापरवाही करेंगे जिसका परिणाम आगे गंभीर हो सकता है। घर का वातावरण उथल-पुथल रहेगा।

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपको विजय दिलाने वाला रहेगा। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे बेझिझक होकर निर्णय ले सकेंगे। सफलता थोड़ी विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। धन लाभ के लिए आज ज्यादा सरदर्दी नही लेनी पड़ेगी सहज हो जाएगा। नौकरी व्यवसाय में आपको नए कार्य सौंपे जायेगे। परिजनों की जिद पर खर्च करना पड़ेगा सुख शांति बनाने में सहायक भी रहेगा। आज आप लगभग सभी की आकांक्षाओं पर खरे ही उतरेंगे। अहम की भावना भी थोड़ी बहुत रहेगी परन्तु परोपकार स्वभाव के आगे विलुप्त हो जाएगी। परोपकार भी स्वार्थ से ही करेंगे।

 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन धन और धन्य दोनो की वृद्धि करेगा। परिवार के साथ ही व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे धन की आमद रुक रुक कर होते रहने से खर्च आपको अखरेगा नही। फिर भी आज कुछ फिजूल खर्च भी होंगे जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज आप मेहनत का उचित फल पाएंगे नौकरी वाले जातक अधिकारियों के प्रिय रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। संध्या का समय घर से बाहर आनंद से बीतेगा। घर मे भी आज आपकी हास परिहास का वातावरण मिलेगा।

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप सभी कार्यो में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे। आज आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य विलम्ब से होंगे जिससे थोड़ी बेचैनी रहेगी लेकिन इंतजार का फल मीठा ही रहेगा धन लाभ आवश्यकता से अधिक एवं एक से अधिक साधनों से होगा। आज आपको खर्च करने में संकोच नही करना पड़ेगा जब भी जिस भी वस्तु का मन करेगा आसानी से प्राप्त कर लेंगे। घर एवं बाहर मिलनसार माहौल मिलने से कार्यो की थकान कम होगी। परिजन आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपमे अहम की भावना रहेगी। आस पास के लोग आज आपकी आदतों से असहज महसूस करेंगे। अपनी श्रेष्ठता दिखाने का कोई मौका नही छोड़ेंगे अन्य लोगो के कार्य में टांग अड़ाने में प्रसन्नता मिलेगी परन्तु बदनामी भी होगी सहकर्मी आज आपसे असंतुष्ट ही रहेंगे। व्यवसाय में कार्य बनते बनते आपकी ही जिद के कारण अटक सकते है। लोग आज केवल स्वार्थ वश ही आपकी प्रशंशा अथवा सहयोग करेंगे। आपके अंदर भी स्वार्थ सिद्धि अथवा ले देकर कार्य बनाने की प्रवृति रहेगी। घर का वातावरण तालमेल की कमी से अस्त-व्यस्त बनेगा।

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी किसी इच्छा के पूर्ण होने से मन दिन भर प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ गलतफहमी हो सकती है लेकिन जड़ ही स्थिति स्पष्ट होने से व्यवधान आने से बचेंगे। अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग दोनो कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे जिससे सफलता निश्चित मिलेगी परन्तु अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए विभिन्न युक्तियां लगानी पड़ेंगी। सरकारी कार्य भी आज थोड़े प्रयास से पूर्ण हो सकते है। धन लाभ आशानुकूल रहेगा परिवार में शुभ कार्य होंगे शुभ समाचार भी मिल सकते है।

 

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अधिकांश समय असमंजस की स्थिति में रहेंगे बचते बचते भी कलह पीछा नही छोड़ेगी। किसी ना किसी कारण से घर के सदस्यों से विवाद हो सकता है। घर के बुजुर्ग भी आपसे नाराज रहेंगे। आज कोई भी कार्य परिवार के सदस्यों की सलाह के बिना ना करें अन्यथा स्थिति गंभीर बनते देर नही लगेगी। काम-धंधा भी सुस्त रहने से आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। अधिकांश कार्य बनते बनते अंतिम चरण में आकर लंबित रह जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। धन लाभ न्यून रहेगा।

 

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप नियमित आय के साथ ही अतिरिक्त आय भी कमा सकेंगे अथवा अतिरिक्त आय के द्वार खुलेंगे। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। व्यवसाय में आज जहां उम्मीद नही होगी वहां से भी लाभ होगा। आर्थिक समस्याओं में कमी आने से मन प्रसन्न रहेगा। काम धंधे में सहयोगियों के साथ ही परिजनों का भी महत्त्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। नए सौदे मिलने पर धन की आमद सुनिश्चित होगी। भागीदारी के कार्य में निवेश निकट भविष्य में लाभ देगा। परिवार के सदस्यों से आज अच्छी पटेगी भले ही मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना रहे।

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है आज अपनी आवश्यकताओं को कम करने का प्रयास करें सुखी रहंगे। काम-काज के सिलसिले में भाग-दौड़ अधिक रहेगी परन्तु परिणाम अल्प रहने से निराशा होगी। आर्थिक कारणों से ज्यादा परेशान रहेंगे धन लाभ स्वयं के बल पर नही हो पायेगा घर मे किसी सदस्य की अथवा स्वयं की सेहत बिगड़ सकती है। आज कोई भी जोखिम वाला कार्य करने से परहेज करें। गहरे पानी अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचे। आज आप जिद्दी स्वभाव के कारण कष्ट भोगेंगे विवेक से काम लें।

 

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा लाभदायी रहेगा। आवश्यक कार्यो में आरम्भ में कुछ उलझने रहेंगी परन्तु धीरे धीरे इनमे सफलता मिलती जाएगी। कार्य व्यवसाय में स्थिति पक्ष में होने के लिए कुछ समय लग सकता है फिर भी धन की आमद आज निश्चित होगी। आपके विचार अन्य लोगो से एकमत ना होने पर भी लाभ दिलाने वाले रहेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा महिला अथवा पुरुष मित्रो को बाते आंख बंद कर मान लेने भले ही इससे आपको परेशानी ही हो। परिवार में शांति रहेगी।

 

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। व्यवसाय में आय निश्चित नही रहेगी फिर भी आकस्मिक लाभ हो सकता है। पुराने कार्यो में पैसे रुकने से मन निराश होगा धन को लेकर किसी से बहस भी हो सकती है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें बड़बोलापन सम्मान से साथ धन हानि भी करा सकता है। आज किसी के कार्य से अपना समय व्यर्थ करेंगे। व्यवसायिक कार्यो में जल्दबाजी ना दिखाए अन्यथा जितना लाभ होना चाहिए उतना नही हो सकेगा। संध्या के समय धन सम्बन्धीत शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में कुछ बातों को छोड़ तालमेल बना रहेगा।

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

04 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

RG KAR RAPE CASE : जूनियर डॉक्टरों ने क‍िया प्रदर्शन, CBI चार्जशीट में गंभीर खामियों का लगाया आरोप

Next Post
RG KAR RAPE CASE : जूनियर डॉक्टरों ने क‍िया प्रदर्शन, CBI चार्जशीट में गंभीर खामियों का लगाया आरोप

RG KAR RAPE CASE : जूनियर डॉक्टरों ने क‍िया प्रदर्शन, CBI चार्जशीट में गंभीर खामियों का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.