• Contact Us
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

RG KAR RAPE CASE : जूनियर डॉक्टरों ने क‍िया प्रदर्शन, CBI चार्जशीट में गंभीर खामियों का लगाया आरोप

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/11/2024
in बंगाल
0
RG KAR RAPE CASE : जूनियर डॉक्टरों ने क‍िया प्रदर्शन, CBI चार्जशीट में गंभीर खामियों का लगाया आरोप
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (WEST BENGAL) में सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इन्होंने आर.जी. कर अस्पताल (R.G. KAR HOSPITAL) में सहकर्मी की हत्या और बलात्कार के मामले में सीबीआई (CBI) द्वारा दाखिल चार्जशीट में गंभीर खामियों का आरोप लगाया गया। वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (WBJDF) के नेतृत्व में यह प्रदर्शन न्याय की मांग के लिए किया गया, जिसमें डॉक्टरों ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि साक्ष्यों को एकत्र करने के बाद फोरेंसिक जांच के लिए भेजने में 5 दिन क्यों लगे ? उन्होंने चार्जशीट में इस देरी का जवाब न मिलने पर नाराजगी जताई। डॉक्टरों का मानना है कि इस तरह की देरी से जांच और पीड़िता को न्याय मिलने में बाधा आ सकती है।

कई महत्वपूर्ण जानकारियों की कमी

डब्ल्यूबीजेडीएफ ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियों की कमी पर भी सवाल उठाया। एक प्रमुख मुद्दा यह है कि चार्जशीट में मुख्य आरोपित संजय रॉय के उन 27 मिनट के दौरान की गतिविधियों का जिक्र नहीं किया गया है, जब 3:36 से लेकर 4:03 बजे तक पीड़िता का शव मिला था। डॉक्टरों का मानना है कि इस समय में हुए घटनाक्रम से महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते थे, लेकिन चार्जशीट में इसे शामिल नहीं किया गया है।

फोरेंसिक सबूत का अभाव

डॉक्टरों ने चार्जशीट में एक महत्वपूर्ण फोरेंसिक सबूत के अभाव को लेकर भी चिंता जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर पर पाए गए “सफेद चिपचिपे तरल” का उल्लेख है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सवाल किया कि क्या इसका डीएनए परीक्षण कराया गया। चार्जशीट में इस सबूत का जिक्र न होने से जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

सीबीआई की चार्जशीट कोलकाता पुलिस की जांच पर आधारित

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि सीबीआई की चार्जशीट ज्यादातर कोलकाता पुलिस की प्रारंभिक जांच पर आधारित है, जिसने इस मामले की जांच सबसे पहले शुरू की थी। बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले को सीबीआई को सौंपा। डॉक्टरों ने पूछा कि क्या सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल करने से पहले कोई गहन जांच की, क्योंकि उन्हें लगता है कि कई अहम सबूत इसमें शामिल नहीं किए गए हैं।

पूरी और शीघ्र जांच की मांग की

आपको बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन, जिसमें हजारों लोग शामिल हैं, कोलकाता के उत्तरी हिस्से में स्थित सीबीआई के साल्ट लेक कार्यालय के बाहर किया जा रहा है। डब्ल्यूबीजेडीएफ ने मामले में पूरी और शीघ्र जांच की मांग की है, ताकि आरोपी को कड़ी सजा दी जा सके और पीड़िता को न्याय मिल सके।

Tags: RG KAR HOSPITAL
Previous Post

05 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

Parliamentary winter session : 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा संसदीय शीतकालीन सत्र

Next Post
DELHI POLICE ने संसद सुरक्षा चूक मामले में PATIALA HOUSE COURT में की चार्जशीट दाखिल

Parliamentary winter session : 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा संसदीय शीतकालीन सत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In