• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

09 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/10/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

*दिनांक – 09 अक्टूबर 2024*
*दिन – बुधवार*
*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
*शक संवत -1946*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – शरद ॠतु*
*मास – अश्विन*
*पक्ष – शुक्ल*
*तिथि – षष्ठी दोपहर 12:14 तक सप्तमी*
*नक्षत्र – मूल 10 अक्टूबर प्रातः 05:15 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
*योग – सौभाग्य सुबह 06:37 तक तत्पश्चात शोभन*
*राहुकाल – दोपहर 12:26 से दोपहर 01:54 तक*
*सूर्योदय -06:33*
*सूर्यास्त- 18:17*
*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*

*व्रत पर्व विवरण – सरस्वती आवाहन*
*विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए*
*अगर काम धंधा करते समय सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी हो.. बेल के कोमल कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से …. मंत्र बोले ” ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । ” और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी कभी ये प्रयोग करें नवरात्रियों में तो खास करें | देवी भागवत में वेद व्यास जी ने बताया है।*

*दुर्गाष्टमी*

*11 अक्टूबर, शुक्रवार को दुर्गाष्टमी है ।*

*प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*

*नारदपुराण पूर्वार्ध अध्याय 117*
*आश्विने शुक्लपक्षे तु प्रोक्ता विप्र महाष्टमी ।। ११७-७६ ।।*
*तत्र दुर्गाचनं प्रोक्तं सव्रैरप्युपचारकैः ।।*
*उपवासं चैकभक्तं महाष्टम्यां विधाय तु ।। ११७-७७ ।।*
*सर्वतो विभवं प्राप्य मोदते देववच्चिरम् ।।*

*आश्विन मास के शुक्लपक्ष में जो अष्टमी आती है, उसे महाष्टमी कहा गया है (महाष्टमी 11 अक्टूबर, शुक्रवार को है ) उसमें सभी प्रकार से दुर्गा के पूजन का विधान है। जो महाष्टमी को उपवास अथवा एकभुक्त व्रत करता है, वह सब ओर से वैभव पाकर देवता की भाँति चिरकाल तक आनंदमग्न रहता है।*

*भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय – २६*
*देव, दानव, राक्षस, गन्धर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, नर आदि सभी अष्टमी तथा नवमी को उनकी पूजा-अर्चना करते हैं | आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को जगन्माता भगवती श्रीअम्बिका का पूजन करने से सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है | यह तिथि पुण्य, पवित्रता, धर्म और सुख को देनेवाली है | इस दिन मुंडमालिनी चामुंडा का पूजन अवश्य करना चाहिये |*

*देवीभागवतपुराण पञ्चम स्कन्ध*
*अष्टम्याञ्च चतुर्दश्यां नवम्याञ्च विशेषतः ।*
*कर्तव्यं पूजनं देव्या ब्राह्मणानाञ्च भोजनम् ॥*
*निर्धनो धनमाप्नोति रोगी रोगात्प्रमुच्यते ।*
*अपुत्रो लभते पुत्राञ्छुभांश्च वशवर्तिनः ॥*
*राज्यभ्रष्टो नृपो राज्यं प्राप्नोति सार्वभौमिकम् ।*
*शत्रुभिः पीडितो हन्ति रिपुं मायाप्रसादतः ॥*
*विद्यार्थी पूजनं यस्तु करोति नियतेन्द्रियः ।*
*अनवद्यां शुभा विद्यां विन्दते नात्र संशयः ॥*

*अष्टमी, नवमी एवं चतुर्दशी को विशेष रूप से देवीपूजन करना चाहिए और इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन भी कराना चाहिए। ऐसा करने से निर्धन को धन की प्राप्ति होती है, रोगी रोगमुक्त हो जाता है, पुत्रहीन व्यक्ति सुंदर और आज्ञाकारी पुत्रों को प्राप्त करता है और राज्यच्युत राज को सार्वभौम राज्य प्राप्त करता है। देवी महामाया की कृपा से शत्रुओं से पीड़ित मनुष्य अपने शत्रुओं का नाश कर देता है। जो विद्यार्थी इंद्रियों को वश में करके इस पूजन को करता है, वह शीघ्र ही पुण्यमयी उत्तम विद्या प्राप्त कर लेता है इसमें संदेह नहीं है।*

*नवरात्रि अष्टमी को महागौरी की पूजा सर्वविदित है*
*अग्निपुराण के अध्याय 268 में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को भद्रकाली की पूजा का विधान वर्णित है।*
*स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड कुमारिकाखण्ड में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को वत्सेश्वरी देवी की पूजा का विधान बताया है।*
*गरुड़पुराण अष्टमी तिथिमें दुर्गा और नवमी तिथिमें मातृका तथा दिशाएँ पूजित होनेपर अर्थ प्रदान करती है ।*

*शारदीय नवरात्रि*
*नवरात्र की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।*

*मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से*
*नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।*

पंचक

अक्टूबर 13 अक्टूबर, रविवार 3:39 अपराह्न 17 अक्टूबर, गुरुवार 4:20 अपराह्न
नवंबर 09 नवंबर, शनिवार 11:23 अपराह्न 14 नवंबर, गुरुवार 3:11 पूर्वाह्न
जिनका आज जन्मदिन है
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, क्योंकि आपको उसे वापस देने में समस्या आएगी। आप किसी काम को यदि भाग्य के भरोसे छोडे़ंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसे बातचीत करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर चलने के लिए रहेगा। किसी अजनबी पर आप भरोसा सोच समझकर करें। आपको यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके कामों को लेकर आपके भाई आपको कोई सलाह देंगे, तो बिजनेस में आपकी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ विरोधी आज सतर्क रहेंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार को संवारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, वह अपनी कोशिशे जारी रखें। जीवनसाथी को आज प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे आपकी खटपट होने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको किसी ने पद की प्राप्ति हो सकती है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अच्छी महारथ हासिल हो सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा और आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप ज्यादा परेशान ना हो।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपकी सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आप किसी नए घर खरीदने के लिए कोई लोन आदि भी ले सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय रहने की संभावना है। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े में पड़ सकता है। आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सफलता हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग कामों को लेकर सावधान रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। किसी से कोई बातचीत थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि इससे उन्हें आपके किसी कमी का पता चल सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्य द्वारा भी मंजूरी मिलने की संभावना है। आप परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा का हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर आलस्य दिखाना भारी पड़ सकता है, जिससे आपका काम लटकाने की संभावना है। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं। आपको अपने पिताजी से संपत्ति को लेकर कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा, क्योंकि आपकी टेंशन बढे़गी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप यदि किसी काम को लेकर कोई जोखिम उठाएंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपको यदि कोई परीक्षा संबंधित समस्या चल रही थी तो उससे भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर आप टेंशन में रहेंगे, क्योंकि आपको अपने बॉस से कुछ खटपट होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो उसमें भी आपको समस्या हो सकती है। संतान आपकी बातों पर खरी उतारेगी। आध्यात्म के कार्य से जुड़कर आपका मन खुश रहेगा। आपको कोई बात जीवनसाथी से गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो वह दोनों के बीच लड़ाई झगड़े हो सकते हैं।

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

08 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

10 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

10 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.