• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

जग का कल्याण करने को निकलती है जग के नाथ श्री जगन्नाथ की रथयात्रा

जग के नाथ जगन्नाथ की रथयात्रा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/07/2023
in धर्म
0
जग का कल्याण करने को निकलती है जग के नाथ श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जग का कल्याण करने के ल‍िए जग के नाथ जगन्‍नाथ प्रभु की रथयात्रा न‍िकाली जाती है रथयात्रा के माध्‍यम से दुन‍िया भर के भक्‍त श्री जगन्‍नाथ प्रभु के दर्शन कर सकें और उनका कल्‍याण हो सकें। प्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को जगन्नाथ पुरी में आरंभ होती है और इसका समापन दशमी तिथि को होता है  रथ यात्रा में सबसे आगे ताल ध्वज पर श्री बलराम जी, उसके पीछे पद्म ध्वज रथ पर माता सुभद्रा जी और सुदर्शन चक्र होता है और अंत में गरुण ध्वज पर नंदीघोष नाम के रथ पर श्री जगन्नाथ जी विराज‍ित होते हैं।

 

राजा इन्द्रद्युम्न ने कराई थी मूर्तियां स्थापित

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ 20 जून से हो चुका है। जगन्नाथ जी की मुख्य लीला भूमि उड़ीसा की पुरी है, जिसे पुरुषोत्तम पुरी भी कहा जाता है। राधा और श्रीकृष्ण की युगल मूर्ति के प्रतीक स्वयं श्री जगन्नाथ हैं। उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की अर्धनिर्मित मूर्तियां स्थापित हैं, जिनका निर्माण राजा इन्द्रद्युम्न ने कराया था ।

महत्व
स्कंद पुराण के अनुसार रथ-यात्रा में जो व्यक्ति श्री जगन्नाथ जी के नाम का कीर्तन करता हुआ गुंडीचा नगर तक जाता है, वह पुनर्जन्म के बंधन से मुक्त हो जाता है । जो व्यक्ति भगवान के नाम का कीर्तन करता हुआ रथयात्रा में शामिल होता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं । रथ यात्रा में भाग लेने मात्र से संतान संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं ।

महाप्रसाद
जगन्नाथ जी को दिन में छह बार महाप्रसाद चढ़ाया जाता है । भोजन में सात विभिन्न प्रकार के चावल, चार प्रकार की दाल, नौ प्रकार की सब्जियां और अनेक प्रकार की भोग लगाया जााता है । मीठे व्यंजन तैयार करने के लिए यहां चीनी की बजाए गुड़ प्रयोग में लाया जाता है। आलू टमाटर और फूल गोभी का उपयोग मन्दिर में वर्जित है ।

ऐसे करें घर में पूजा
घर के मंद‍िर में श्री जगन्नाथ, बलभद्र, और सुभद्रा की प्रतिकृति स्थापित करें । प्रभु को सात्विक भोग लगाएं । भोग में तुलसी दल जरूर डालें । इसके बाद प्रभु श्री जगन्नाथ जी की वंदना करें या हरि नाम या महामन्त्र का संकीर्तन करें । इस दिन घर में पूरी तरह सात्विकता बनाए रखें ।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: rathyatra2023shreejagannathrathyatrashreejagannathrathyatra2023
Next Post

गुप्त नवरात्रि 19 जून से 28 जून तक, करें सभी इच्छाएं पूर्ण

Next Post
गुप्त नवरात्रि 19 जून से 28 जून तक, करें सभी इच्छाएं पूर्ण

गुप्त नवरात्रि 19 जून से 28 जून तक, करें सभी इच्छाएं पूर्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.