• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

30 अप्रैल से शुरु होगी चारधाम यात्रा, 04 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/02/2025
in धर्म
0
उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा हो रही है शुरू,अब तक हुए 10.66 लाख पंजीकरण
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : उत्तराखंड में 2025 के लिए एक बार फिर चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) शुरू होने वाली है। इसके लिए बसंत पंचमी पर चार धामों में से एक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीख की घोषणा कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी, पुष्य नक्षत्र में 04 मई (रविवार) को प्रातः 6 बजे खुलेंगे। तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा 22 अप्रैल मंगलवार को नरेंद्र नगर राजदरबार से शुरू होगी।
रविवार को बसंत पंचमी पर्व पर नरेंद्र नगर राजदरबार में पंचांग गणना के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

शिवरात्रि पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई है।मंदिर समिति अधिक तत्परता से बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटी है। शिवरात्रि पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित हो जाएगी।

आगामी यात्रा तैयारियां शुरू
उन्होंने बताया कि शासन प्रशासन से समन्वयकर आगामी यात्रा तैयारियां की जा रही है। शीघ्र ही मंदिर समिति अधिकारियों का दल बदरी-केदार जाएगा और यात्रा पूर्व तैयारियों का खाका तैयार करेगा। यात्रा को देखते हुए मंदिर समिति के विश्रामगृहों में मेंटनेंस कार्य जनवरी माह से शुरू हो चुके हैं।

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से होगी शुरू
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी को पंचांग गणना पश्चात तय होगी। कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 26 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे से समारोह शुरू होगा। वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर औए तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी के दिन तय होगी। चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) से होगी। इस दिन श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की परंपरा अनुसार घोषणा की जाएगी।

Tags: Chardham Yatra 2025
Previous Post

पश्चिम बंगाल को रेल बजट 2025 के तहत 13,955 करोड़ रुपये हुए आवंटित

Next Post

प्रधानमंत्री ने बार्ट डी वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

Next Post
प्रधानमंत्री ने बार्ट डी वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने बार्ट डी वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.