• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक भी : अम‍ित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था पर बैठक कर एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/05/2025
in धर्म
0
यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक भी : अम‍ित शाह
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था के लिए एक होलिस्टिक एप्रोच के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल, जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटील, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केन्द्रीय गृह सचिव, सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय, दिल्ली के मुख्य सचिव और केंद्र तथा दिल्ली सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

IMG_3910.JPG

बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक भी है, इसलिए इसकी स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है। श्री शाह ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय को सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) के लिए एक SOP बनानी चाहिए जिससे उनकी गुणवत्ता, रख-रखाव और डिस्चार्ज के मानदंड स्थापित किए जाये। उन्होंने कहा कि ये SOP अन्य सभी राज्यों के साथ भी साझा की जाए।

IMG_3908.JPG

श्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में यमुना, पीने के पानी और ड्रेनेज को लेकर हम आज जो भी योजना बनायें वह अगले 20 सालों को ध्यान में रख कर बने। उहोने कहा कि यमुना की सफाई में दिल्ली जल बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए, इसका सुदृढ़ीकरण बहुत आवश्यक है। गृह मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड में खाली पदों को तत्काल भरे जाने को कहा।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में जल वितरण क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल का प्रबंधन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल आपूर्ति के लिए जल बोर्ड पाइपलाइनों में लीकेज को रोकने के साथ जल वितरण संरचना को और सुदृढ़ बनाए। श्री शाह ने नालों से गाद हटाने के लिए विश्व-स्तरीय तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया।

Tags: Yamuna is not just a river for us but also a symbol of faith: Amit Shah
Previous Post

प्रधानमंत्री 23 मई को नई दिल्ली में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन

Next Post

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

Next Post
रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.