• Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home खेल

भारत-पाक के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे : ICC

Mochan Samachar by Mochan Samachar
20/12/2024
in खेल
0
भारत-पाक के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे : ICC
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली:  इंटरनेशनल क्र‍िकेट काउंस‍िल (INTERNATIONAL CRICKET COUNCIL) ने अगले साल पाकिस्तान (pakistan )की मेजबानी में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के कार्यक्रमों की घोषणा तो नहीं की है लेकिन यह साफ कर दिया है कि आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में और एक न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर खेली जाएगी। भारत अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा।

2024 से 2027 तक के भारत के सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर
आईसीसी ने गुरुवार को बताया कि आईसीसी बोर्ड ने इस बात की मंजूरी दे दी है कि 2024 से 2027 तक मौजूदा अधिकार चक्र के दौरान आईसीसी इवेंट्स में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सभी मैच (जो भारत या पाकिस्तान में आयोजित किए जाने हैं) टूर्नामेंट के मेजबान द्वारा प्रस्तावित तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। यह आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (पाकिस्तान), आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (भारत) और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (भारत और श्रीलंका) पर लागू होगा।

महिला टी20 विश्व कप भी भारत के लिए न्यूट्रल वेन्यू पर
इसके अलावा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को 2028 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं, जहां तटस्थ स्थल व्यवस्था लागू होगी। साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 2029 से 2031 की अवधि के दौरान आईसीसी की वरिष्ठ महिला प्रतियोगिताओं में से एक की मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रमों की घोषणा अभी नहीं
हालांकि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की है। आईसीसी ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों का कार्यक्रम आने वाले दिनों में तय किया जाएगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में मेजबान पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।

बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था।

Tags: ICCINTERNATIONAL CRICKET COUNCIL
Previous Post

परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण जनवरी में होगा आयोजित, MyGov.in पर पंजीकरण हुआ शुरू

Next Post

20 दिसंबर 2024 : आज का राशिफल

Next Post
प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को दी बधाई

20 दिसंबर 2024 : आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In