• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने नई दिल्ली में भूटान स्काउट्स एसोसिएशन के सदस्यों को किया शामिल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
29/05/2025
in खेल
0
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने नई दिल्ली में भूटान स्काउट्स एसोसिएशन के सदस्यों को किया शामिल
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (Bharat Scouts and Guides) ने राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में भूटान स्काउट एसोसिएशन (Bhutan Scouts Association) साथ एक समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। भूटान स्काउट एसोसिएशन का 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में अपने शैक्षिक कार्यक्रम के तहत भारत में हैं। टीम ने एसोसिएट प्रोफेसर, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और शारदा विश्वविद्यालय में उद्योग एकीकरण और ज्ञान विनिमय प्रकोष्ठ की सहायक निदेशक लेफ्टिनेंट यशोधरा राज के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का दौरा किया, जो भूटानी प्रतिभागियों को उनके शैक्षिक कार्यक्रम में मार्गदर्शन दे रही हैं।

s1.jpg

 

राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय में प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनरल सैल्यूट और भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स प्रार्थना से हुई, उसके बाद भूटान स्काउट्स की प्रार्थना हुई। कार्यकारी निदेशक अमर बी. छेत्री ने स्वागत भाषण दिया, राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय के कर्मचारियों का परिचय कराया और भूटान स्काउट्स एसोसिएशन के सदस्यों को अपना परिचय देने के लिए आमंत्रित किया। भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स की निदेशक सुश्री दर्शना पावस्कर ने लेफ्टिनेंट यशोधरा राज को भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्कार्फ भेंट किया, उसके बाद अन्य प्रतिनिधिमंडल को भी भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्कार्फ भेंट किया।

s2.jpg

स्काउट्स (बॉय प्रोग्राम) के उप निदेशक श्री अरूप सरकार ने भारत स्काउट्स और गाइड्स का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्‍होंने 1909 में भारत में स्काउट आंदोलन की शुरुआत, ‘भारत स्काउट्स और गाइड्स’ के रूप में विलय और भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स को भारत सरकार से मिले विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों के बारे में बताया। आत्म परिचय के दौरान, भूटान स्काउट की टीम ने अपना आभार व्यक्त किया और दोनों देशों के स्काउट आंदोलनों के बीच स्थायी मित्रता पर जोर दिया। एसओसीएनसी के विशेष निदेशक और एपीआर डब्ल्यूएसबी के संगठनात्मक विकास निदेशक श्री प्रसन्ना श्रीवास्तव ने स्काउट आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए भूटान स्काउट्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग अच्छी नागरिकता की निशानी है और उन्होंने 1994 और 1999 के बीच भूटान में स्काउटिंग के शुरुआती दिनों को याद किया। भूटानी सदस्यों ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में लीडर ट्रेनर्स कोर्स और भारत भर में अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

s3.jpg

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय मुख्यालय का दौरा किया, विभिन्न विभागों को देखा और उपकरण की दुकान पर जाकर उन्होंने साहित्य, वर्दी और उपहार सामग्री सहित स्मृति चिन्ह खरीदे। उन्होंने त्रिची, तमिलनाडु जम्बूरी की एक वीडियो प्रस्तुति का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्हों के आदान-प्रदान के साथ हुआ, जहां सुश्री दर्शना पावस्कर ने भूटान स्काउट्स एसोसिएशन और शारदा विश्वविद्यालय को आधिकारिक भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स स्मृति चिन्ह भेंट किया और बदले में, भूटान स्काउट्स ने बीएसजी को अपना स्मृति चिन्ह भेंट किया।

s4.jpg

अपने समापन भाषण में, भारत स्‍काउट्स एवं गाइड्स की निदेशक सुश्री दर्शना पावस्कर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भारत और भूटान के बीच मैत्री, पड़ोस के संबंध और स्काउटिंग/गाइडिंग का बंधन और भी मजबूत होगा। उन्होंने भविष्य के कार्यक्रमों में भूटान की भागीदारी के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और पुष्टि करते हुए कहा कि भूटान स्काउट्स एसोसिएशन को आगामी जम्बोरी के लिए बढ़ा हुआ कोटा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और समूह फोटो के साथ हुआ।

Tags: Bharat Scouts and GuidesBharat Scouts and Guides inducted members of Bhutan Scouts Association in New DelhiBhutan Scouts Association
Previous Post

हमारी भाषाएं कभी भी विभाजन का कारण नहीं बन सकतीं, वे एकता की शक्ति हैं: उपराष्ट्रपति

Next Post

छह देशों के राजदूतों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने-अपने परिचय-पत्र किए प्रस्तुत

Next Post
छह देशों के राजदूतों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने-अपने परिचय-पत्र किए प्रस्तुत

छह देशों के राजदूतों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने-अपने परिचय-पत्र किए प्रस्तुत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.