• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

ICC ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का किया ऐलान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/08/2024
in खेल
0
ICC ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का किया ऐलान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को जुलाई के लिए आईसीसी ‘प्लेयर्स ऑफ द मंथ’ (PLAYER OF THE MONTH) की घोषणा की है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) को जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद जुलाई के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है, वहीं श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू (Chamari Atapattu) को आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

 मेरे लिए सम्मान की बात : गस एटकिंसन

आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीतने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गस एटकिंसन ने कहा कि आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीतना वास्तव में सम्मान की बात है। मेरे टेस्ट करियर की शुरुआत अविश्वसनीय रही है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इंग्लैंड के साथ अपनी पहली सीरीज में मुझे इतनी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपने देश के लिए खेलना और उसका प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। मुझे पता है कि आगे बहुत मेहनत करनी है। खासकर श्रीलंका के खिलाफ बड़ी सीरीज आने वाली है। मैं निरंतरता बनाए रखने और इंग्लैंड को सफल बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्साहित हूं।

तीसरी बार चुनीं गईं चमारी अटापट्टू

आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ विजेता चमारी अटापट्टू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तीसरी बार आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के रूप में चुने जाने पर खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह देखकर खुशी हो रही है कि मेरे प्रयासों को, जो मैने मेरे साथियों और कोचों के सहयोग से हासिल किए हैं, क्रिकेट जगत द्वारा लगातार मान्यता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ये सम्मान उन हजारों लड़कियों को एक सकारात्मक संदेश देंगे, जो पहले से ही मेरे देश में और अन्य जगहों पर क्रिकेट खेल रही हैं और अपने देश के लिए खेलना चाहती हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एटकिंसन ने सबसे लंबे प्रारूप में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने पिछले महीने घरेलू धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन कर कुल 22 विकेट हासिल किए। वह श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की।

अटापट्टू की कप्तानी में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पिछले महीने 28 जुलाई को सात बार की चैंपियन भारतीय महिला टीम को फाइनल में हराकर अपना पहला महिला एशिया कप का खिताब जीता था। श्रीलंकाई कप्तान अटापट्टू ने प्रतियोगिता के दौरान 101.33 की औसत और 146.85 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए थे। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 63 रन और फाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ 61 रन की शानदार पारी खेली थी।

Tags: Chamari AtapattuGus AtkinsonICCPlayer of the Month
Previous Post

जुलाई में खुदरा महंगाई दर घटकर 59 महीने के निचले स्तर 3.54 फीसदी पर आई

Next Post

चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय में 15 अगस्त, 1947 को फहराए गए पहले झंडों में से एक रखा है सुरक्षित

Next Post
चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय में 15 अगस्त, 1947 को फहराए गए पहले झंडों में से एक रखा है सुरक्षित

चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय में 15 अगस्त, 1947 को फहराए गए पहले झंडों में से एक रखा है सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.