• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

हर एथलीट की सफलता में उसके माता-पिता की होती है अहम भूमिका : पीएम मोदी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/12/2024
in खेल
0
हर एथलीट की सफलता में उसके माता-पिता की होती है अहम भूमिका : पीएम मोदी
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (prime minister narendra modi) से शतरंज चैंपियन  गुकेश डी (Chess Champion  Gukesh D) ने आज मुलाकात की। श्री मोदी ने उनके दृढ़ संकल्प और समर्पण की सराहना की और कहा कि उनका आत्मविश्वास वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज उनकी बातचीत योग और ध्यान की परिवर्तनकारी क्षमता पर केंद्रित रही।

एक्स पर एक थ्रेड पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:

“शतरंज चैंपियन और भारत के गौरव, @DGukesh के साथ शानदार बातचीत हुई!

मैं पिछले कुछ वर्षों से उनके साथ निकटता से बातचीत कर रहा हूं, और उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है उनका दृढ़ संकल्प और समर्पण। उनका आत्मविश्वास वास्तव में प्रेरणादायक है। वास्तव में, मुझे कुछ साल पहले उनके एक वीडियो की याद आती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनेंगे – एक भविष्यवाणी, जो अब उनके अपने प्रयासों के कारण स्पष्ट रूप से सच हो गई है।”

Had an excellent interaction with chess champion and India’s pride, @DGukesh!

I have been closely interacting with him for a few years now, and what strikes me most about him is his determination and dedication. His confidence is truly inspiring. In fact, I recall seeing a video… pic.twitter.com/gkLfUXqHQp

— Narendra Modi (@narendramodi) December 28, 2024

“आत्मविश्वास के साथ-साथ, गुकेश में शांत-चित्त और विनम्रता भी है। जीतने पर, वे शांत थे, अपनी महिमा में डूबे हुए थे और पूरी तरह से समझ रहे थे कि इस कड़ी मेहनत से अर्जित जीत की प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जाए। आज हमारी बातचीत योग और ध्यान की परिवर्तनकारी क्षमता पर केंद्रित रही।”

“हर एथलीट की सफलता में उसके माता-पिता की अहम भूमिका होती है। मैंने गुकेश के माता-पिता की सराहना की, उन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति में उनका साथ दिया। उनका समर्पण उन युवा उम्मीदवारों के अनगिनत माता-पिता को प्रेरित करेगा, जो खेल को करियर के तौर पर अपनाने का सपना देखते हैं।“

“मुझे गुकेश से उस खेल का असली शतरंज-बोर्ड पाकर भी खुशी हुई, जिसे उन्होंने जीता था। शतरंज-बोर्ड, जिस पर उनके और डिंग लिरेन दोनों के हस्ताक्षर हैं, एक यादगार चीज है।”

 

Tags: Chess Champion  Gukesh DDGukeshPM MODI
Previous Post

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के लिए हुई रवाना

Next Post

दक्षिण कोरिया : दर्दनाक विमान हादसे में 179 यात्रियों की मौत, केवल दो क्रू मेंबर बचे जिंदा

Next Post
दक्षिण कोरिया : दर्दनाक विमान हादसे में 179 यात्रियों की मौत, केवल दो क्रू मेंबर बचे जिंदा

दक्षिण कोरिया : दर्दनाक विमान हादसे में 179 यात्रियों की मौत, केवल दो क्रू मेंबर बचे जिंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.