• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

Paris Olympics 2024 : CAS ने विनेश फोगाट की खार‍िज की अपील, नहीं म‍िलेगा सिल्वर मेडल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/08/2024
in खेल
0
Paris Olympics 2024 : CAS ने विनेश फोगाट की खार‍िज की अपील, नहीं म‍िलेगा सिल्वर मेडल
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ने बुधवार, 14 अगस्त को विनेश फोगाट की स‍िल्‍वर मेडल देने की अपील को खार‍िज कर द‍िया है। जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। बता दें क‍ि  फोगाट को फाइनल से पहले ओवरवेट होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने CAS में अपील की थी।अपील पर फैसला 16 अगस्त को होना था, लेकिन 14 अगस्त को ही उनकी अपील खारिज कर दी गई। फैसले के बाद भारतीय ओलिंपिक कमेटी की प्रेसिडेंट पीटी उषा ने नाराजगी जताई।

विनेश ने रेसलिंग के 50 किग्रा विमेंस कैटेगरी में लगातार 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। 8 अगस्त को फाइनल होना था, लेकिन मैच से पहले ओलिंपिक कमेटी ने विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण रेसलर को डिसक्वालिफाई कर दिया था।

No medal for Vinesh Phogat at Paris Olympics as CAS dismisses her plea

Read @ANI Story | https://t.co/ZbmWNRVvQa#VineshPhogat #CAS #ParisOlympics pic.twitter.com/yyufC4PzPL

— ANI Digital (@ani_digital) August 14, 2024

पीटी उषा ने जताई नाराजगी
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की प्रेसिडेंट पीटी उषा ने CAS के नतीजे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) और इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फैसले से उन्हें झटका लगा है।

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बात

विनेश फोगाट के आवेदन को CAS द्वारा खारिज किए जाने पर बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बात है… अगर वह फाइनल तक पहुंच जाती तो हम ओलंपिक में स्वर्ण जीत सकते थे। हम विनेश के साथ खड़े हैं और हमेशा उसका समर्थन करेंगे… यह एक दुखद खबर है और मैं इस खबर से खुश नहीं हूं…”

#WATCH | Delhi: On Vinesh Phogat’s application dismissed by CAS | Boxer Vijender Singh says, “This is a very sad and unfortunate thing for us…We could have won gold in the Olympics if she had made it through the finals. We are standing with Vinesh and will always support… pic.twitter.com/lU7f46gfGc

— ANI (@ANI) August 14, 2024

विनेश के सिल्वर मेडल पर 13 अगस्त को टला था फैसला

विनेश की अपील के बाद CAS ने 9 अगस्त को 3 घंटे तक सुनवाई की। विनेश भी इस दौरान वर्चुअली मौजूद रहीं। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की ओर से सीनियर वकील हरीश साल्वे ने विनेश का पक्ष रखा।

फाइनल मैच से पहले विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जबकि शुरुआती दौर से पहले किए गए वजन में विनेश 50 kg वेट कैटेगरी की तय सीमा से कम थीं। ऐसे में विनेश ने जॉइंट सिल्वर मेडल की मांग की थी।

विनेश के पक्ष में यह दलीलें रखी गईं

100 ग्राम वजन बहुत कम है। यह एथलीट के वजन का 0.1% से 0.2% से भी ज्यादा नहीं है। वजन गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर के फूलने से भी आसानी से बढ़ सकता है। इंसान के जीवित रहने की जरूरत के कारण से शरीर में ज्यादा पानी जमा होता है, इसी कारण इतना वजन कभी भी बढ़ सकता है।

विनेश को एक ही दिन में 3 कॉम्पिटिशन लड़ने पड़े। इस दौरान एनर्जी को मेंटेन करने के लिए भी उन्हें खाना पड़ा। ऐसे में उनका वजन 52.7 किलो पहुंच चुका था।

खेल गांव और ओलिंपिक गेम्स के एरीना के बीच की दूरी और पहले दिन लगातार मुकाबलों के कारण विनेश को वजन घटाने का पर्याप्त टाइम ही नहीं मिला।

क्या है CAS?
कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट यानी CAS दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक ऑर्गनाइजेशन है। इसका काम खेल से जुड़े कानूनी विवादों को खत्म करना है। इसकी स्थापना साल 1984 में हुई थी। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के लॉजेन में स्थित है। वहीं इसके कोर्ट न्यूयॉर्क और सिडनी में भी हैं। वैसे अस्थायी कोर्ट वर्तमान ओलिंपिक शहरों में भी बनाई जाती हैं। इसी वजह से CAS इस बार पेरिस में स्थापित है, जहां विनेश फोगाट मामले की सुनवाई हुई।

Tags: Paris Olympics 2024silver medalVINESH PHOGAT
Previous Post

हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधन को सर्वदा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं : पीएम मोदी

Next Post

RG KAR TRAGEDY : राज्यपाल बोस ने पुल‍िस की पूर्ण विफलता की निंदा की, कुलपतियों के साथ बुलाई आपातकालीन बैठक

Next Post
बड़ी खबर : West Bengal की जनता समाज से ह‍िंंसा खत्‍म करने के ल‍िए आए साथ,  र‍िपोर्ट कार्ड जारी कर राज्‍यपाल ने कहीं ये बड़ी बातें

RG KAR TRAGEDY : राज्यपाल बोस ने पुल‍िस की पूर्ण विफलता की निंदा की, कुलपतियों के साथ बुलाई आपातकालीन बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In