• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

Paris Olympics 2024 : पेरिस जाने वाले रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी दो एटीपी स्पर्धाओं में लेंगे भाग

मिशन ओलंपिक सेल ने पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले भारतीय एथलीटों की तैयारी के लिए समर्थन बढ़ाया I पेरिस 2024 ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एथलीटों को टॉप्स के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/07/2024
in खेल
0
Paris Olympics 2024 : पेरिस जाने वाले रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी दो एटीपी स्पर्धाओं में लेंगे भाग
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : युवा मामले और खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना (Tennis Star Rohan Bopanna) के उस अनुरोध को स्‍वीकृति दे दी है, जिसमें उन्होंने स्‍वयं और युगल जोड़ीदार श्रीराम बालाजी (Shriram Balaji) को पेरिस 2024 ओलंपिक (Paris Olympics 2024) खेलों से पहले दो एटीपी टूर स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए सहायता मांगी थी।

रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी अपने कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ पेरिस जाने से पहले हैम्बर्ग और उमग में एटीपी 500 स्पर्धाओं में भाग लेंगे। मिशन ओलंपिक सेल ने निशानेबाजों रिदम सांगवान, सरबजोत सिंह, विजयवीर और अनीश भानवाला के वोल्मेरेंज में ओलंपिक प्रशिक्षण शिविर और चेटौरॉक्स में 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के दौरान निजी कोच या प्रशिक्षकों से संबंधित खर्चों के लिए सहायता के अनुरोध को भी स्‍वीकृति दे दी है। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत उनकी हवाई यात्रा, रहने, वीजा और स्थानीय परिवहन का खर्च वहन किया जाएगा।

स्कीट निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका के अनुरोधों को भी एमओसी ने मंजूरी दे दी है। इन अनुरोधों में इटली के एरेज़ो में निजी कोच रिकार्डो फ़िलिपेली और इटली के कैपुआ में टिरो ए वोलो फ़ाल्को रेंज में एन्नियो फ़ाल्को के साथ प्रशिक्षण के लिए सहायता शामिल है। बैठक के दौरान, एमओसी ने ओलंपिक खेलों से पहले 24 दिनों के लिए स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज़ में प्रशिक्षण के लिए स्टीपलचेज़र अविनाश सेबल और पारुल चौधरी के साथ-साथ उनके कोच स्कॉट सिमंस को सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। अन्‍य स्‍वीकृतियों में महिला रिले 4×400 मीटर टीम को उपकरण खरीदने और टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई को जर्मनी के बिबेरच में प्रशिक्षण समर्थन के लिए सहायता शामिल है, जिसमें उपभोग्य सामग्रियों की खरीद और सहायक कर्मचारियों के लिए शुल्क जुड़ा है। एमओसी ने पेरिस ओलंपिक के लिए 400 मीटर धाविका किरण पहल, हाई जंपर सर्वेश अनिल कुशारे और शॉट पुटर आभा खटुआ को भी टॉप्स कोर ग्रुप में शामिल किया है।

SOURCE : PIB

Tags: Paris Olympics 2024pibShriram BalajiSPORTSTennis Star Rohan Bopanna
Previous Post

2025 तक अंतरिक्ष में पहला और गहरे समुद्र में दूसरा होगा भारतीय, विश्‍व बनेगा इसका साक्षी : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Next Post

GST परिषद के संशोधनों को वित्त विधेयक में किया जाएगा शामिल : सीबीआईसी अध्यक्ष

Next Post
GST परिषद के संशोधनों को वित्त विधेयक में किया जाएगा शामिल : सीबीआईसी अध्यक्ष

GST परिषद के संशोधनों को वित्त विधेयक में किया जाएगा शामिल : सीबीआईसी अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In