• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

आज Sachin Tendulkar का जन्मदिन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/04/2024
in खेल
0
आज Sachin Tendulkar का जन्मदिन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मास्टर ब्लास्टरसचिन तेंदुलकर आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत सहित दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभमकामनाएं दे रहे हैं।

सचिन ने अपने बर्थडे का आगाज ‘सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन’ के बच्चों के साथ समय बिताते हुए किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। सचिन ने फाउंडेशन के बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

आइये जानते हैं तेंदुलकर के करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और रिकार्ड्स के बारे में –

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

वर्ल्ड क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में अकेला नाम सचिन तेंदुलकर का है। ये एक बड़ा रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल है। सचिन के बाद सबसे अधिक शतक लगाने वालों में विराट कोहली (75) हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71) का नाम आता है। सचिन ने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक जड़े हैं। वहीं सचिन वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड

सचिन 200 इंटरनेशनल टेस्‍ट मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस सूची में सचिन पहले नंबर पर हैं तो जेम्स एंडरसन 187 टेस्‍ट मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सचिन वनडे क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। साल 1989 में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने 24 साल के अपने वनडे करियर में कुल 463 वनडे मैच खेले हैं।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट को मिलाकर) में सबसे ज्यादा रन क्रिकेट के भगवान सचिन के नाम ही हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 30,000 से अधिक रन बनाए हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इतने रन बनाने वाले वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके कुल रन 34,357 हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं। उन्होंने 28,016 रन बनाए हैं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Sachin Tendulkar's birthday todayआज Sachin Tendulkar का जन्मदिन
Previous Post

UPSC ने केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 के परिणाम घोषित किये

Next Post

भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग ने एक नया लोगो और आदर्श वाक्य अपनाया

Next Post
भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग ने एक नया लोगो और आदर्श वाक्य अपनाया

भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग ने एक नया लोगो और आदर्श वाक्य अपनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.