• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

श्री महेश्वरी विद्यालय ने क‍िया पाँच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/01/2025
in खेल
0
श्री महेश्वरी विद्यालय ने क‍िया पाँच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
0
SHARES
469
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर श्री महेश्वरी विद्यालय (अंतर्गत श्री महेश्वरी सभा) ने आज (रव‍िवार) को हेस्टिंग प्ले ग्राउंड में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और एकता की भावना का विकास करना था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के वर्तमान मंत्री सुरेश कुमार बागड़ी, महेश्वरी सभा के सदस्य राजेश पचीसिया और विद्यालय के टी-आई-सी एस.के. झा उपस्थित रहे।
फाइनल मैच “स्वामी विवेकानंद जी-11” और “नेताजी सुभाष चंद्र बोस-11” टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में “नेताजी सुभाष चंद्र बोस-11” विजेता घोषित हुई। दोनों टीमों के कप्तान अमर हेला और शुभम सिंह एवं समस्त खिलाड़ियों ने विद्यालय द्वारा संचालित पाठ्येतर गतिविधियों के लिए भूरि–भूरि प्रशंसा की।

मुख्य अतिथियों व विद्यालय के टी–आई–सी एस. के. झा द्वारा विजेता टीम को स्वर्ण पदक व उपविजेता टीम को रजत पदक और ट्रॉफी प्रदान की गई। विजेता टीम के प्रदर्शन की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की साथ ही भविष्य में ऐसे ही खेल भावना बनाए रखते हुए खेलों से जुड़े रहने का आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिता मजूमदार (प्रातः प्रभारी) और आर.के. जोशी (अनुशासन प्रभारी) ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सहकर्मी ए.के. झा, आर.पी. रॉय, पी.के. तिवारी, ए. गाएन समेत सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के समापन पर आर.के. जोशी ने कहा कि वर्तमान मंत्री श्री सुरेश कुमार जी बागड़ी और विद्यालय के टी-आई-सी श्री एस.के. झा के नेतृत्व में विद्यालय सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मंत्री जी ने छात्रों की खेल भावना से प्रभावित होकर आगामी क्रिकेट श्रृंखला के लिए अपनी ओर से जर्सी प्रदान करने का वादा किया। मंत्री जी ने विद्यालय के पुराने छात्रों से आगामी 23 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह में तन मन और धन से सहयोग करने की अपील की। यह आयोजन विद्यालय के इतिहास में एक और यादगार अध्याय जोड़ने में सफल रहा।

Tags: cricket tournamentShri Maheshwari Vidyalaya
Previous Post

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी को दी बधाई

Next Post

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

Next Post
राष्ट्रपति ने युवाओं से हमारे राष्ट्र के इतिहास को जानने और समझने के सुअवसर का लाभ उठाने का किया आग्रह

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In