• Contact Us
Saturday, October 24, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हिन्दी पखवाड़ा–2026 का गरिमामय समापन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/10/2026
in बंगाल
0
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हिन्दी पखवाड़ा–2026 का गरिमामय समापन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हिन्दी के प्रति जागरूकता एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “हिन्दी पखवाड़ा–2026” का समापन समारोह कंपनी के बिंगहम हॉल में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में श्री संजीव रस्तोगी, निदेशक (उत्पादन), श्री आर वीराबाहु, निदेशक (वित्त) तथा ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ श्री संजीव रस्तोगी निदेशक (उत्पादन) के स्वागत वक्तव्य से हुआ, जहां उन्होंने तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वर्तमान दौर में हिन्दी के लिए उपलब्ध नए अवसरों का उपयोग करते हुए, कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया।

समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बंग बासी मॉर्निंग कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० श्रीपर्णा तरफदार ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में हिन्दी भाषा : नई संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर अपना सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया। पखवाड़े के अंतर्गत कंपनी की तीनों इकाइयों में विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया था।

समापन समारोह के दौरान इन प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की गई। समारोह का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि हिन्दी का प्रयोग केवल हिन्दी पखवाड़े तक सीमित न रहकर कार्यालयीन कार्यों में निरंतर और अधिक प्रभावी रूप से किया जाएगा।

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में हिन्दी के प्रति जागरूकता एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “हिन्दी पखवाड़ा–2026” का समापन समारोह कंपनी के बिंगहम हॉल में गरिमामय वातावरण में किया गया। https://t.co/63ZWZrydpd

— Braithwaite & Co.Ltd (@BraithwaiteKol) October 6, 2026

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: Braithwaite & Co. LimitedHINDI PAKHWADA 2026kolkataहिन्दी पखवाड़ा–2026
Previous Post

बैंकशाल कोर्ट में वकीलों पर अंडे फेंकने और हमला करने की घटना के खिलाफ वकीलों ने मार्च निकाला

Next Post

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी समेत अनेक स्थानों पर महसूस किए गए झटके

Next Post
उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी समेत अनेक स्थानों पर महसूस किए गए झटके

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी समेत अनेक स्थानों पर महसूस किए गए झटके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है : राष्ट्रपति

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

19/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In