• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

22 साल बाद EAST BENGAL FC के स‍िर आईएसएल फुटबॉल चैंपियनश‍िप का ताज

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/05/2026
in बंगाल
0
22 साल बाद EAST BENGAL FC के स‍िर आईएसएल फुटबॉल चैंपियनश‍िप का ताज
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : ईस्ट बंगाल एफसी को यहां पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल चैंपियन बना। इसके साथ ही देश की इस शीर्ष टियर प्रतियोगिता में उसका 22 साल से चला आ रहा खिताब का सूखा खत्म हो गया।

खिताब के लिए पांच टॉप टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें ईस्ट बंगाल ने बाजी मारी। किशोर भारती क्रीड़ांगन में इंटर काशी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल कर ईस्ट बंगाल ने खिताब अपने नाम किया।
वहीं मोहन बागान ने युवा भारती क्रीड़ांगन में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 2-1 से हराया। ईस्ट बंगाल के अलावा मोहन बागान, मुंबई सिटी एफसी, पंजाब सिटी और बेंगलुरु एफसी भी खिताब के दावेदार थे। मुंबई एफसी ने पंजाब एफसी को 2-0 से हराया, जबकि ओडिशा एफसी और जमशेदपुर एफसी का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा।

ईस्ट बंगाल को आखिरी मिनट तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अल्फ्रेड के शानदार गोल से 15वें मिनट में इंटर काशी को बढ़त मिली। मध्यांतर से पहले बराबरी के कई मौके गंवाने के बाद ईस्ट बंगाल ने 50वें मिनट में स्ट्राइकर यूसुफ एजेजारी के गोल से स्कोर बराबर किया।
यूसुफ एजेजारी गोल्डन बूट के विजेता भी हैं, उन्होंने 13 मैचों में 11 गोल किए और लीग के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। मोहम्मद राशिद ने 73वें मिनट में ईस्ट बंगाल के लिए दूसरा गोल किया और कोलकाता के इस दिग्गज क्लब ने शानदार अंदाज में मैच का पासा पलटते हुए खिताब जीत लिया। ईस्ट बंगाल ने पिछली बार 2003-04 सीजन में स्वर्गीय सुभाष भौमिक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय फुटबॉल लीग का खिताब जीता था।

__________________________________________________________________________________________________

Tags: EAST BENGAL FCISL FOOTBALL CHAMPION
Previous Post

घुसपैठियों को देश से निकाला जाएगा बाहर, बंगाल में नियम लागू : सीएम शुभेंदु

Next Post

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की कार्यकारी दल की द्वितीय बैठक सह “हिन्दी में उपलब्ध एआई एवं आईटी टूल्स” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.