• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

पांच रुपये में मिलेगा मछली-भात, अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म कल से होगा जारी : सीएम शुभेंदु

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/05/2026
in बंगाल
0
पांच रुपये में मिलेगा मछली-भात, अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म कल से होगा जारी : सीएम शुभेंदु
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कल्याणी में आयोजित प्रशासनिक समन्वय बैठक के बाद कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस दौरान अध‍िकारी ने कहा कि लक्खी भंडार योजना को जल्द अन्नपूर्णा भंडार योजना में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य सचिवालय से अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म कल से जारी किया जाएगा। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार स्वास्थ्य विभाग से अलग एक आयुष विभाग भी स्थापित करेगी।

सीएम ने कहा जितनी जल्दी नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी, उतनी जल्दी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्नपूर्णा भंडार योजना पूरी तरह शुरू होने तक लाभार्थियों को लक्खी भंडार योजना का लाभ मिलता रहेगा। बुधवार से ही अन्नपूर्णा भंडार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिकों को ही मिलेगा।

मां कैंटीन को लेकर भी राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सप्ताह में दो दिन मां कैंटीन में पांच रुपये में मछली-भात उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल राज्य में लगभग 400 मां कैंटीन संचालित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष विभाग को स्वास्थ्य विभाग से अलग किया जाएगा और अब यह विभाग स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य साथी योजना को आयुष्मान भारत योजना में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया पूरी होने तक लोगों को स्वास्थ्य साथी योजना का लाभ मिलता रहेगा। बैठक में नदिया, उत्तर 24 परगना और हुगली जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे।

__________________________________________________________________________________________________

Tags: Annapurna Bhandar SchemeCM SUVENDU ADHIKARIMAA CANTEEN
Previous Post

कोलकाता हवाई अड्डे पर लिफ्ट गिरने से तीन मजदूर हुए घायल, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

Next Post

दो दिवसीय साहित्यिक आयोजन में कविता, संवाद और संस्कृति का अनूठा संगम

Next Post
दो दिवसीय साहित्यिक आयोजन में कविता, संवाद और संस्कृति का अनूठा संगम

दो दिवसीय साहित्यिक आयोजन में कविता, संवाद और संस्कृति का अनूठा संगम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.