• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

कोलकाता हवाई अड्डे पर लिफ्ट गिरने से तीन मजदूर हुए घायल, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/05/2026
in बंगाल
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : कोलकाता हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक लिफ्ट के अचानक गिर जाने की घटना में कम से कम तीन मजदूर घायल हो गये। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लिफ्ट संख्या-34 की मरम्मत का काम चल रहा था।हवाईअड्डे के घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में रखरखाव के दौरान एक लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में तीन कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हवाईअड्डा सूत्रों के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब एक बजे 34 नंबर लिफ्ट में हुआ। बताया गया है कि यह लिफ्ट पिछले कई दिनों से रखरखाव कार्य के लिए बंद थी। उसी दौरान अचानक तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई।
कोलकाता हवाईअड्डे के घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में यात्रियों को विमान तक पहुंचाने के लिए बस और एरोब्रिज दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। एरोब्रिज तक पहुंचने के लिए यात्रियों को दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है, जिसके लिए एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था है। हादसे का शिकार हुई 34 नंबर लिफ्ट इसी व्यवस्था का हिस्सा थी।

घायल कर्मचारियों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और हवाईअड्डा प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

________________________________________________________________________________________________________

Tags: Kolkata airport
Previous Post

हम निवेशकों के लिए एक नयी डेटा नीति लाएंगे, पीएम राज्य के लिए “कुछ असाधारण” करना चाहते हैं : समिक भट्टाचार्य

Next Post

पांच रुपये में मिलेगा मछली-भात, अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म कल से होगा जारी : सीएम शुभेंदु

Next Post
पांच रुपये में मिलेगा मछली-भात, अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म कल से होगा जारी : सीएम शुभेंदु

पांच रुपये में मिलेगा मछली-भात, अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म कल से होगा जारी : सीएम शुभेंदु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In