• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

मालदा में जो हुआ वह तृणमूल कांग्रेस के महाजंगलराज का उदाहरण है : मोदी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/04/2026
in बंगाल
0
मालदा में जो हुआ वह तृणमूल कांग्रेस के महाजंगलराज का उदाहरण है : मोदी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदा में राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर ‘महा जंगलराज’ चलाने का आरोप लगाया और 2026 के विधानसभा चुनाव को सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा फैलाए गए ‘भय’ और भाजपा के ‘भरोसे’ के बीच सीधा मुकाबला बताया।
मोदी ने कूचबिहार जिले में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मालदा घटना का इस्तेमाल भाजपा के दोहरे चुनावी मुद्दों – ‘‘खराब कानून व्यवस्था’’ और कथित जनसांख्यिकीय परिवर्तन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया। उन्होंने साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और बांग्लादेश से घुसपैठ के मुद्दों को उठाकर तृणमूल कांग्रेस पर हमला किया।

मोदी ने कहा, ‘‘कुछ ही दिन पहले, पूरे देश ने देखा है कि मालदा में न्यायिक अधिकारियों को कैसे बंधक बनाया गया था। यह किस तरह की सरकार है, जो न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा और संवैधानिक प्रक्रियाओं को सुनिश्चित नहीं कर सकती? हम ऐसी सरकार से बंगाल की जनता की सुरक्षा की उम्मीद नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘मालदा में जो हुआ वह तृणमूल कांग्रेस के महाजंगलराज का उदाहरण है’’, और आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी राज्य में ‘कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ तृणमूल कांग्रेस का ‘भय’ है और दूसरी तरफ आपके पास भाजपा का ‘भरोसा’ है। एक तरफ तृणमूल के भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का भय है और दूसरी तरफ भाजपा है, जो विकास को गति देती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ बदलती जनसांख्यिकी के कारण अपनी ही धरती पर आजादी खोने का भय है। दूसरी तरफ भाजपा का अपनी ही धरती पर गर्व से सिर ऊंचा करके जीने का भरोसा है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए एसआईआर और सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) का विरोध कर रही है। तृणमूल हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता नहीं देना चाहती, इसीलिए वह सीएए का विरोध कर रही है।’’

मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस शासन में बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में खतरनाक जनसांख्यिकीय परिवर्तन हुआ है। इन घुसपैठियों को तृणमूल कांग्रेस के गिरोह से सीधा संरक्षण मिल रहा है, जिससे राज्य के लोगों का जीवन खतरे में है। तुष्टीकरण की राजनीति के इस खेल में महान बंगाल की पहचान बदली जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मतदान के दिन तृणमूल कांग्रेस के गुंडे आपको कितना भी डराने-धमकाने की कोशिश करें, आपको कानून पर भरोसा रखना चाहिए। मुझे निर्वाचन आयोग पर पूरा भरोसा है। चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि चुनाव के बाद उनके हर गुनाह का हिसाब होगा। चुन-चुन कर हिसाब होगा। अपराधी चाहे कितना भी ताकतवर क्यों ना हो, इस बार न्याय जरूर होगा।’’

 मोदी ने कहा, ‘‘एक तरफ संदेशखलि जैसी क्रूरता की पीड़ित बहनों और बेटियों की चीखें हैं। दूसरी तरफ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का मोदी का आश्वासन है।’’

उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार ‘‘महिलाओं के वास्तविक सशक्तीकरण’’ को सुनिश्चित करेगी और केंद्र की ‘‘लखपति दीदी’’ योजना और लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले कानून का हवाला दिया।

________________________________________________________________________________________________________________

Tags: BJP WEST BENGALtmcWest Bengal Assembly Elections
Previous Post

आम चुनाव और उपचुनाव 2026 : पश्‍च‍िम बंगाल समेत पांच राज्‍यों से अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक क‍ि राशि क‍ी गयी जब्त

Next Post

पाक के कोलकाता पर हमले की धमकी पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : अभिषेक बनर्जी

Next Post
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

पाक के कोलकाता पर हमले की धमकी पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : अभिषेक बनर्जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In