• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

पाक के कोलकाता पर हमले की धमकी पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : अभिषेक बनर्जी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/04/2026
in बंगाल
0
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बात को दोहराते हुए, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

बता दें क‍ि  पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए चेतावनी दी थी कि भारत द्वारा ‘‘भविष्य में किसी भी प्रकार की दुस्साहस’’ की कोशिश का जवाब उनका देश कोलकाता पर हमला कर देगा।

सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री और उनके वरिष्ठ मंत्रिमंडल सहयोगियों की चुप्पी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस धमकी पर चुप हैं। वह (आसिफ) पाकिस्तान में बैठकर कोलकाता पर हमले की धमकी दे रहे हैं, जबकि मोदी कूचबिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और लोगों से तृणमूल को सत्ता से हटाने की अपील कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शाह हमें बांग्लादेशी और पाकिस्तानी करार देते हैं, और जब वे (पाकिस्तानी रक्षा मंत्री) कोलकाता पर हमला करने की धमकी देते हैं, तो वह मूक दर्शक की तरह बैठे रहते हैं। क्या यही आपका 56 इंच का सीना है?’’

केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो सेना, सुरक्षा बलों और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कर रहे हैं, जबकि अन्य देश अपनी सेनाओं का इस्तेमाल बाहरी दुश्मनों से लड़ने के लिए करते हैं।’’ इससे पहले दिन में, नदिया जिले में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने सवाल किया कि मोदी ने एक दिन पहले राज्य में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान कोलकाता पर हमले की पाकिस्तान की धमकी का जवाब क्यों नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आप (प्रधानमंत्री) चुनावी रैलियों में बंगाल को निशाना बनाते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान बंगाल पर हमले की बात करता है, तो आप चुप रहते हैं। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने बंगाल में अपनी रैली के दौरान यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कोलकाता पर हमले की बात कही, तो प्रधानमंत्री ने यह क्यों नहीं कहा कि ‘हम कड़ी कार्रवाई करेंगे’।’’

___________________________________________________________________________________________________________________

Tags: Abhishek Banerjeebjppakistantmc
Previous Post

मालदा में जो हुआ वह तृणमूल कांग्रेस के महाजंगलराज का उदाहरण है : मोदी

Next Post

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए गए

Next Post
बंगाल में SIR प्रक्रिया के पहले दिन 70 लाख से अधिक फॉर्म किए गए वितरित : अधिकारी

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.