• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

REC को गुजरात के गिफ्ट सिटी में सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए RBI की मंजूरी मिली

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/05/2024
in व्‍यापार
0
REC को SACE के अंतर्गत लगभग 60.5 अरब जापानी येन का हरित ऋण हुआ प्राप्त
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आरईसी (REC Limited) को गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी में अपनी सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। राज्य के स्वामित्व वाली आरईसी लिमिटेड ने रविवार को कहा कि उसे गिफ्ट सिटी, गुजरात के गांधीनगर में एक सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिल गई है। गिफ्ट सिटी स्थित यह इकाई न केवल आरईसी के लिए नए व्यावसायिक अवसर प्रस्तुत करेगी बल्कि, देश के ऊर्जा क्षेत्र के विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।

विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि मंत्रालय के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसयू) और अग्रणी एनबीएफसी- आरईसी लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से गुजरात के गांधीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी)- गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (“गिफ्ट”) सिटी में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ (एनओसी) प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर आरईसी लिमिटेड के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन ने कहा, “गिफ्ट सिटी मंच विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ अंतर्राष्ट्रीय ऋण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि आरईसी वैश्विक बाजार में अपने लिए जगह बनाने के लिए इन लाभों का उपयोग करेगा। गिफ्ट सिटी स्थित यह इकाई न केवल आरईसी के लिए नए व्यावसायिक अवसर प्रस्तुत करेगी बल्कि, देश के ऊर्जा क्षेत्र के विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। हम वैश्विक मंच पर अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए भारत के बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के आरईसी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए इस रणनीतिक पहल का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।”

दरअसल भारत में वित्तीय सेवाओं के उभरते केंद्र-गिफ्ट में परिचालन का विस्तार करने का निर्णय उस समय लिया गया, जब आरईसी अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रही है और विकास के नए क्षेत्रों की तलाश कर रही है। यह प्रस्तावित सहायक कंपनी गिफ्ट के अधीन एक वित्तीय कंपनी के रूप में ऋण, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाओं सहित कई वित्तीय गतिविधियों में शामिल होगी।

Tags: RBIREC
Previous Post

भारतीय सेना ने जारी किए 2 आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

Next Post

BSNL देशभर में अगस्त से शुरू करेगी 4G सर्विस

Next Post
BSNL देशभर में अगस्त से शुरू करेगी 4G सर्विस

BSNL देशभर में अगस्त से शुरू करेगी 4G सर्विस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.