• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय सेना ने जारी किए 2 आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/05/2024
in देश
0
भारतीय सेना ने जारी किए 2 आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षाबलों का सर्च अभियान आज (सोमवार) तीसरे दिन भी जारी है। भारतीय सेना ने दो आतंकियों के स्केच जारी किए हैं और उन पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला लश्कर-ए-तैयबा के विदेशी आतंकवादी अबू हमजा के नेतृत्व में आतंकवादियों के एक समूह ने किया था। अधिकारियों ने बताया कि एके असॉल्ट राइफलों के अलावा आतंकवादियों ने अमेरिका में निर्मित एम4 कार्बाइन और स्टील की गोलियों का भी इस्तेमाल किया है।

गौरतलब है कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गया था जबकि 4 अन्य घायल हैं। सोमवार को भी घायल जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है। काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पुंछ में हमला 25 मई को छठे चरण में क्षेत्र के निर्धारित मतदान से महज कुछ हफ्ते पहले हुआ।

आतंकवादियों की तलाश में सोमवार को भी अभियान जारी है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जगह-जगह नाके लगा रखे हैं और हर एक इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सेना ने 2 आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की गई है।(इनपुट-हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: IAFmochan samachaar
Previous Post

BADRINATH DHAM : 5 दशक बाद पुन: जीवित हुई रावल पट्टाभिषेक की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा

Next Post

REC को गुजरात के गिफ्ट सिटी में सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए RBI की मंजूरी मिली

Next Post
REC को SACE के अंतर्गत लगभग 60.5 अरब जापानी येन का हरित ऋण हुआ प्राप्त

REC को गुजरात के गिफ्ट सिटी में सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए RBI की मंजूरी मिली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.