• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

केंद्र ने दो अफ्रीकी देशों को 2 हजार मीट्रिक टन चावल न‍िर्यात करने की दी मंजूूरी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/06/2024
in व्‍यापार
0
केंद्र ने दो अफ्रीकी देशों को 2 हजार मीट्रिक टन चावल न‍िर्यात करने की दी मंजूूरी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार (CENTRAL GOVERNMENT) ने दो अफ्रीकी देशों मलावी और जिम्बाब्वे (Malawi and Zimbabwe) को 2 हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल (RICE) के निर्यात (EXPORT) की अनुमति दी है। अधिसूचना के मुताबिक इन दोनों देशों को एक-एक हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल के निर्यात की अनुमति दी गई है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने जारी एक अधिसूचना बताया कि मलावी और जिम्बाब्वे को 2 हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की मंजूरी दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक निर्यात को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से अनुमति दी गई है। इसके तहत इन दोनों देशों को एक-एक हजार मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल निर्यात की जाएगी।

 निर्यात पर था प्रतिबंध

उल्लेखनीय है कि घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए 20 जुलाई, 2023 से गैर-बासमती सफेद चावल (Non-Basmati White Rice) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन अनुरोध पर कुछ देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने निर्यात की मंजूरी दे दी। इससे पहले भारत सरकार ने नेपाल, कैमरून, कोट डी आइवर, गिनी, मलेशिया, फिलीपींस और सेशेल्स जैसे देशों को ऐसे निर्यात की अनुमति दी है।

Tags: African countriescentral governmentNon-Basmati White Ricerice
Previous Post

समर्पण व दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी व्यक्ति हर तरह की शारीरिक बाधाओं को कर सकता है पार : राष्ट्रपति

Next Post

सोने व चांदी की कीमतों में तेजी

Next Post
सर्राफा बाजार में  फिर से बढ़ी सोने की चमक, चांदी में आयी गिरावट

सोने व चांदी की कीमतों में तेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.