• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

सोने व चांदी की कीमतों में तेजी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/06/2024
in व्‍यापार
0
सर्राफा बाजार में  फिर से बढ़ी सोने की चमक, चांदी में आयी गिरावट
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : घरेलू सर्राफा बाजार (Domestic bullion market) में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। इसके चलते आज चेन्नई (chennai) के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना (Gold) 72,600 रुपये से लेकर 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 66,560 रुपये से लेकर 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर पहुंचा हुआ है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी मजबूती आई है। आज की तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 92,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली (delhi) में 24 कैरेट सोना आज 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 73,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 67,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,4500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Tags: Domestic bullion marketGoldsilverघरेलू सर्राफा बाजार
Previous Post

केंद्र ने दो अफ्रीकी देशों को 2 हजार मीट्रिक टन चावल न‍िर्यात करने की दी मंजूूरी

Next Post

तमिलनाडु जहरीली शराबकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 47

Next Post
तमिलनाडु जहरीली शराबकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 47

तमिलनाडु जहरीली शराबकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 47

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.