• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत को बनाएं टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/06/2024
in देश
0
भारत को बनाएं टूरिस्ट डेस्टिनेशन
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मालदीव ने इजरायल के नागरिकों को अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले पर इजरायल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने नागरिकों को मालदीव न जाने की सलाह दी है। इसके बजाय इजरायल दूतावास ने अपने देश के लोगों से भारत आने की अपील की है। इजरायली दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर नागरिकों के लिए भारत के खूबसूरत समुद्र तट वाले पर्यटन स्थलों की सूची भी जारी की है।

 

इजरायली दूतावास ने जारी किए इन जगहों के नाम

 

इजरायली दूतावास ने कहा कि भारत में इजरायली पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। भारत में इजरायली दूतावास ने कुछ भारतीय स्थानों की भी सिफारिश की है, जिनमें गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल शामिल हैं। पोस्ट में लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और केरल के समुद्र तटों की तस्वीरें शामिल थीं।

 

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इजरायली दूतावास ने कहा, “चूंकि मालदीव अब इजरायलियों का स्वागत नहीं कर रहा है, इसलिए यहां कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहां इजरायली पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है और उनका बहुत आतिथ्य किया जाता है। हमारे राजनयिकों द्वारा देखी गई जगहों के आधार पर @IsraelinIndia की इन सिफारिशों को देखें।” इसमें आगे इजरायली राजनायिकों द्वारा यात्रा की जगहों के आधार पर घूमने के लिए भारतीय समुद्र तट की तस्वीरें जारी की गई हैं।

 

मुंबई में इजरायली महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनवरी की एक पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की थी। एक्स पर एक पोस्ट में शोशनी ने कहा, “मालदीव सरकार के फैसले की बदौलत अब इजरायली लोग #लक्षद्वीप के खूबसूरत समुद्र तटों का आनंद ले सकेंगे।”

 

भारत में इजरायल दूतावास का यह बयान मालदीव द्वारा रविवार को इजरायली पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फैसले की घोषणा के बाद आया है। मालदीव के गृह सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री अली इहसान ने रविवार को मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस फैसले की घोषणा की। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया गया है।

 

 

Tags: mochansamachaar
Previous Post

राष्ट्रीय समन्वय समिति ने दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के लिए की बैठक

Next Post

राज्यपाल ने हिंसा के खिलाफ लोगों की मदद के लिए जनमंच की शुरुआत की

Next Post
बड़ी खबर : West Bengal की जनता समाज से ह‍िंंसा खत्‍म करने के ल‍िए आए साथ,  र‍िपोर्ट कार्ड जारी कर राज्‍यपाल ने कहीं ये बड़ी बातें

राज्यपाल ने हिंसा के खिलाफ लोगों की मदद के लिए जनमंच की शुरुआत की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In