• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रीय समन्वय समिति ने दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के लिए की बैठक

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/06/2024
in देश
0
राष्ट्रीय समन्वय समिति ने दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के लिए की बैठक
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI: विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के लिए राष्ट्रीय स्तर की समन्वय समिति ने आज सोमवार को नई दिल्ली सहकारिता मंत्रालय में अपनी पहली बैठक की। इस दौरान समिति ने 11 राज्यों में अपने पायलट प्रोजेक्ट के स्थिति की भी समीक्षा की गई, जिसे पिछले साल शुरू किया गया था।

 

इस योजना के तहत भारत सरकार की विभिन्न मौजूदा योजनाओं, जैसे कि कृषि अवसंरचना कोष (AIF),एग्रीकल्चर मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर योजना (AMI), कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन (SMAM) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना आदि के माध्यम से प्राथमिक कृषि सहकारी सोसायटी स्तर पर विभिन्न कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की योजना है, जिसमें गोदाम, कस्टम हायरिंग सेंटरप्रसंस्करण इकाइयां, उचित मूल्य की दुकानें आदि शामिल होंगी।

 

इस अवसर पर सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. भूटानी ने बताया कि यह परियोजना भारत सरकार द्वारा शुरू की जा रही सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसमें देश भर में इस योजना को लागू करने के लिए स्थानीय स्तरों पर गोदामों का निर्माण किया जाएगा।

 

500 अतिरिक्त प्राथमिक कृषि सहकारी सोसायटी बनाने की योजना

 

इस पायलट परियोजना को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा नाबार्ड, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी), नाबार्ड परामर्श सेवाएं (NABCONS) के सहयोग से संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया है। इसके अलावा, राज्य सरकारों, एनसीसीएफ, राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम के सहयोग से 500 अतिरिक्त PACS में पायलट परियोजना का विस्तार किया जा रहा है।

 

इस दौरान परियोजना के तहत सहकारी संघों जैसे राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ और NAFED ने भंडारण क्षमता और अन्य कृषि अवसंरचना के निर्माण के लिए अतिरिक्त PACS की पहचान की । समिति के सदस्यों ने इस बात पर भी चर्चा किया कि इस योजना को राष्ट्रव्यापी स्तर पर कैसे आगे बढ़ाया जाए, जिसमें विभिन्न हितधारकों के साथ गोदामों को जोड़ने के संभावित विकल्प भी शामिल हैं।

 

बैठक के दौरान सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव, एनसीडीसी के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), भंडारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

Tags: mochan samachaar
Previous Post

डॉ. प्रवत रंजन बेउरिया बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक

Next Post

भारत को बनाएं टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Next Post
भारत को बनाएं टूरिस्ट डेस्टिनेशन

भारत को बनाएं टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In