• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

NEET-UG री-एग्जामिनेशन में 48 प्रत‍िशत छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/06/2024
in देश
0
NEET-UG री-एग्जामिनेशन में 48 प्रत‍िशत छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : देशभर में रविवार को जिन 7 केंद्रों पर 1563 अभ्यर्थियों की दोबारा नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई उसमें 48 फीसदी छात्र उपस्थित नहीं हुए। केवल 813 छात्र ही इस परीक्षा में शामिल हुए। बताना चाहेंगे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद नीट यूजी की परीक्षा में ग्रेस मार्क्स हासिल करने वाले 1563 अभ्यर्थियों को री-एग्जामिनेशन में शामिल होना था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से बताया गया कि रविवार, 23 जून को देश में 7 केंद्रों पर 1563 स्टूडेंट्स के लिए दोबारा नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई। इनमें से कुछ केंद्रों पर एक भी स्टूडेंट पेपर देने नहीं पहुंचा। कुल 48 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक कुल 1,563 छात्रों में से 813 (52 प्रतिशत) ने दोबारा परीक्षा दी और 750 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, मेघालय और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सात परीक्षा केंद्र खोले गए थे।

इन केंद्रों में चंडीगढ़ में दो परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले थे जिसमें दोनों ही अनुपस्थित रहे। गुजरात में 1 परीक्षार्थी को शामिल होना था, वह उपस्थित रहा। हरियाणा में 494 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे, जिसमें 287 ने दोबारा परीक्षा दी और 207 अनुपस्थित रहे। मेघालय में 494 परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले थे, जिसमें 230 अनुपस्थित रहे और 234 परीक्षार्थियों ने दोबारा परीक्षा दी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

……………………………………………………………………………………………………………

Tags: NEET-UG RE EXAM 2024NTAनीट यूजी परीक्षा
Previous Post

43वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के अधिकारियों ने 19 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 32 पदक जीते, रचा इतिहास

Next Post

‘हमें देश की सेवा करने पर गर्व है’ : पीएम मोदी

Next Post
‘हमें देश की सेवा करने पर गर्व है’ : पीएम मोदी

‘हमें देश की सेवा करने पर गर्व है’ : पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In