• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

तमिलनाडु जहरीली शराबकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 47

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/06/2024
in देश
0
तमिलनाडु जहरीली शराबकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 47
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में जहरीली शराब पीने से बीते गुरुवार रात आठ और लोगों की जान चली गई। जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 47 तक पहुंच गई है। पीड़ितों में चार महिलाएं और एक ट्रांसपर्सन शामिल हैं। ज्यादातर पीड़ित करुणापुरम के हैं। घटना के 100 से ज्यादा पीड़ितों का कल्लाकुरिची सरकारी मेडिकल कॉलेज के अलावा दूसरे अस्पतालों में इलाज जारी है। सभी को सांस लेने में दिक्क्त,अंधता और शरीर में तेज दर्द की शिकायतें हैं।

घटना के बाद से राज्य की स्टालिन सरकार की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। विपक्षी दल घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। राज्य के भाजपा नेता अन्नामलाई ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।

राज्य सरकार ने घटना की सीआईटी जांच का आदेश दे चुकी है। अन्नामलाई ने राज्य की डीएमके सरकार पर शराब विक्रेताओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अपने पत्र में कहा है कि पार्टी के लोगों के इशारे पर अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। उन्होंने शराब कांड पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने 22 जून को स्टालिन सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।

तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की सहयोगी शशिकला ने कहा कि राज्य सरकार को मौतों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हर साल मौतें बढ़ रही हैं। जबकि एआईएडीएमके महासचिव पलानीस्वामी ने कहा कि करीब 200 लोग प्रभावित हैं, 133 का इलाज चल रहा है। उधर, पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास के आज कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Tags: poisonous liquor scandalTamil Nadu
Previous Post

सोने व चांदी की कीमतों में तेजी

Next Post

Election Commission of India ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के लिए चुनावी विवरणों को अपडेट करने की शुरुआत की

Next Post
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

Election Commission of India ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के लिए चुनावी विवरणों को अपडेट करने की शुरुआत की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.