• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान, दिल्ली में 13 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली में संसद सदस्य लेंगे भाग

सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे अभियान की सफलता सुनिश्चित होगी: गजेंद्र सिंह शेखावत

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/08/2024
in देश
0
9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान, दिल्ली में 13 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली में संसद सदस्य लेंगे भाग
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Minister for Culture and Tourism Shri Gajendra Singh Shekhawat) ने आज यानी 8 अगस्त, 2024 को घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) समारोह के हिस्से के रूप में 9 से 15 अगस्त, 2024 तक तीसरा “हर घर तिरंगा” (HGT) अभियान चलाया जाएगा। आज नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हर भारतीय को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। श्री शेखावत ने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करने और इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया गया “हर घर तिरंगा” अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसे देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनाया है। 2022 में, 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड की। 2023 में, हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।

श्री शेखावत ने यह भी कहा कि सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अभियान की सफलता सुनिश्चित करते हुए समारोह में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार- ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देश भर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोगात्मक प्रयास राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदल रहा है तथा यह भारत के लोगों का, भारत के लोगों द्वारा एक और महत्वपूर्ण उत्सव है।

श्री शेखावत ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा उत्सव के तहत देशभर में लोक संपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं:

• तिरंगा दौड़: देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएंगी।

• तिरंगा संगीत कार्यक्रम: हमारी राष्ट्रीय विरासत का जश्न मनाने के लिए देशभक्ति गीतों पर आधारित संगीत कार्यक्रम।

• नुक्कड़ नाटक: एकता और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए स्थानीय समुदायों में प्रदर्शन।

• चित्रकला प्रतियोगिता: युवाओं और बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम की कलात्मक अभिव्यक्ति में शामिल करना।

• तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी: राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और महत्व को प्रदर्शित करना।

• फ्लैश मॉब: सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन।

तिरंगा बाइक रैली

अभियान का एक मुख्य आकर्षण संसद सदस्यों की विशेष तिरंगा बाइक रैली है, जो 13 अगस्त को सुबह 8 बजे दिल्ली में आयोजित की जाएगी। यह रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी।

https://video.twimg.com/ext_tw_video/1821513378604384256/pu/vid/avc1/522×270/-df8ehypglCqKs3Z.mp4?tag=12

प्रधानमंत्री ने 28 जुलाई, 2024 को अपने नवीनतम मन की बात कार्यक्रम में, नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ की परंपरा को जारी रखने का आग्रह किया, जिसमें पिछले दो वर्षों में जनता की व्यापक भागीदारी देखी गई है।

https://drive.google.com/file/d/10hbJ-LDm0ZQ0D9G0AWv1LTj1mDTqO-O9/view?usp=sharing

तिरंगा का उद्भव:

https://drive.google.com/file/d/1UrDUw_KuHZ7NoLRVhtaRLSBtukE6M3SM/view?usp=drive_link

अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें: harghartiranga.com

Tags: har ghar tirangaUnion Minister for Culture and Tourism Shri Gajendra Singh Shekhawat
Previous Post

प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को उनकी नई जिम्मेदारी संभालने पर मेरी शुभकामनाएं : PM MODI

Next Post

उच्च शिक्षा सचिव ने किया स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के सातवें संस्करण का शुभारंभ, छात्र 12 सितम्बर तक कर सकते हैं पंजीकरण

Next Post
उच्च शिक्षा सचिव ने किया स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के सातवें संस्करण का शुभारंभ, छात्र 12 सितम्बर तक कर सकते हैं पंजीकरण

उच्च शिक्षा सचिव ने किया स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के सातवें संस्करण का शुभारंभ, छात्र 12 सितम्बर तक कर सकते हैं पंजीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In