• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

उच्च शिक्षा सचिव ने किया स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के सातवें संस्करण का शुभारंभ, छात्र 12 सितम्बर तक कर सकते हैं पंजीकरण

Higher Education Secretary launches the seventh edition of Smart India Hackathon, students can register till September 12

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/08/2024
in देश
0
उच्च शिक्षा सचिव ने किया स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के सातवें संस्करण का शुभारंभ, छात्र 12 सितम्बर तक कर सकते हैं पंजीकरण
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के. संजय मूर्ति (K. Sanjay Murthy, Secretary, Higher Education Department) ने आज गुरुवार को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 के सातवें संस्करण शुभारंभ किया। इस मौके पर एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो.टीजी सीताराम और उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे भी मौजूद रहे।

बता दें कि शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) और एआईसीटीई द्वारा आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन दुनिया का सबसे बड़ा ओपन इनोवेशन मॉडल है। एसआईएच के सातवें संस्करण में 20 केंद्रीय मंत्रालयों, 5 राज्य सरकारों, 3 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और 3 निजी संगठनों की ओर से 202 प्रॉब्लम स्टेटमेंट प्रस्तुत की गई हैं। अब छात्र इन पर अपने आइडिया फाइल करेंगे। छात्रों की यह व्यापक भागीदारी खुले नवाचार मॉडल के महत्व और देश की सबसे अधिक दबाव वाली चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करेंगे।

12 सितम्बर तक इस कर सकते हैं पंजीकरण

गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड इस वर्ष के संस्करण के लिए प्रमुख प्रायोजक भागीदार है। देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए पंजीकरण और आइडिया प्रस्तुत करने के लिए पोर्टल अब खुले हैं जिसकी अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2024 है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट: www.sih.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।

के. संजय मूर्ति ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)2020 के उद्देश्यों को साकार करने में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। उन्होंने अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने और उद्योग जगत व अकादमिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में हैकाथॉन के योगदान पर प्रकाश डाला। स्थिरता के महत्व पर जोर देते हुए मूर्ति ने प्रतिभागियों से ऐसे अभिनव समाधान विकसित करने की अपील की जो अधिक टिकाऊ हों और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकें।

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन को युवाओं के सशक्तिकरण और नवाचार के लिए एक शक्तिशाली मंच बताते हुए इसका महत्व बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों को इसमें भाग लेकर अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेकर वे विकसित भारत के दृष्टिकोण में सक्रिय रूप से योगदान दे सकते हैं।

एआईसीटीई के उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे ने वर्ष 2017 में शुरू हुए एसआईएच के आज दुनिया के सबसे बड़े खुला नवाचार मंच के रूप में विकसित होने की यात्रा को विस्तार से बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज कैसे एसआईएच छात्रों में एक उद्यमी मानसिकता को पोषित कर रहा है, कैसे यह देश भर में नवाचार की ओर एक सांस्कृतिक बदलाव लाने में सहायता कर रहा है।

Tags: AICTEHigher Education DepartmentHigher Education Secretaryseventh edition of Smart India Hackathon
Previous Post

9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान, दिल्ली में 13 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली में संसद सदस्य लेंगे भाग

Next Post

क्रांति के साधनों का उपयोग करके बांग्लादेश अपनी जीत की नई सुबह बनाएगा : अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस

Next Post
क्रांति के साधनों का उपयोग करके बांग्लादेश अपनी जीत की नई सुबह बनाएगा : अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस

क्रांति के साधनों का उपयोग करके बांग्लादेश अपनी जीत की नई सुबह बनाएगा : अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In