• Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात

Mochan Samachar by Mochan Samachar
21/01/2024
in देश
0
अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अयोध्या में आगामी ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दौरान चिकित्सीय तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए दो आरोग्य मैत्री आपदा प्रबंधन क्यूब-भीष्म- अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से युक्‍त क्रांतिकारी मोबाइल अस्पताल तैनात किए गए हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम में 8,000 अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। यह क्यूब “प्रोजेक्ट भीष्म”- भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग हित एंड मैत्री – नामक एक व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसे त्‍वरित प्रतिक्रिया और समग्र देखभाल पर बल देते हुए 200 हताहतों तक के उपचार के लिए तैयार किया गया है। यह ऐड क्यूब आपात स्थितियों के दौरान आपदा प्रतिक्रिया और चिकित्सा सहायता में वृद्धि करने के लिए निर्मित कई नवोन्‍मेषी उपकरणों से युक्‍त है। यह क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं के प्रभावी समन्वय, वास्तविक समय में निगरानी और कुशल प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा एनालिटिक्स को एकीकृत करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001FSAP.jpg

इस पूरी यूनिट में आसानी से परिवहन योग्य 72 संघटक हैं, जिन्हें आसानी से हाथ, साइकिल या यहां तक कि ड्रोन के द्वारा भी ले जाया जा सकता है, जो बेजोड़ अनुकूलशीलता प्रदान करते हैं। यह ऐड क्यूब बुनियादी सहायता से लेकर उन्नत चिकित्सा और शल्य चिकित्सा देखभाल तक की आवश्यकता वाले मास कैजुअल्‍टी इंसिडेंट्स (एमसीआई), होने के बावजूद आश्चर्यजनक रूप से 12 मिनट के भीतर तैनात होने की क्षमता रखता है। त्वरित गति से तैनात होने की इसकी क्षमता महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्राथमिक उपचार से निश्चित उपचार तक के महत्वपूर्ण समय के अंतराल को प्रभावी ढंग से पाटती है, जिससे आपात समय में उपचार की अविलंब आवश्‍यकता वाले अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है। विभिन्न विन्यासों के लिए डिज़ाइन किए गए ये क्यूब्स मजबूत, वॉटरप्रूफ और हल्के हैं, जो उन्हें विभिन्न आपातकालीन स्थितियों के लिए उपयुक्‍त बनाता है। एयरड्रॉप से लेकर भूतल परिवहन तक, इस क्यूब को तेजी से कहीं भी तैनात किया जा सकता है, जिससे तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता सुनिश्चित होती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HFK3.jpg

उन्नत चिकित्सा उपकरण, कुशल रीपैकेजिंग और पुनः तैनाती के लिए आरएफआईडी-टैग, इस क्यूब की एक प्रमुख विशेषता है। अत्याधुनिक भीष्म सॉफ्टवेयर सिस्टम को टैबलेट में एकीकृत किया गया है, जो ऑपरेटरों को वस्तुओं का तुरंत पता लगाने, उनके उपयोग और समाप्ति पर नजर रखने और बाद की तैनातियों के लिए तैयारी सुनिश्चित रखने में समर्थ बनाता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indigenous mobile hospital (Bhishma) deployed in Ayodhyamochan samachaarpibअयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात
Previous Post

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर किया स्थापित

Next Post

पीएनजीआरबी के अध्यक्ष ने पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक से की मुलाकात

Next Post
पीएनजीआरबी के अध्यक्ष ने पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक से की मुलाकात

पीएनजीआरबी के अध्यक्ष ने पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In