• Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर किया स्थापित

समारोह के दिन मीडियाकर्मियों के लिए लखनऊ और अयोध्या के बीच परिवहन सुविधा का प्रबंध

Mochan Samachar by Mochan Samachar
21/01/2024
in देश
0
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर किया स्थापित
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल अयोध्या में राम लला के बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अयोध्या धाम में राम कथा संग्रहालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक मीडिया सेंटर स्थापित किया है। मीडिया सेंटर 13,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है, मुख्य परिसर की लंबाई 40 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है, इसमें 340 वर्कस्टेशन हैं और इसमें 1,000 मीडिया कर्मियों के बैठने की क्षमता है।

मीडिया सेंटर में लोगों के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, मीडिया ब्रीफिंग रूम, मीडिया लाउंज, कैफेटेरिया, हाई-स्पीड वाई-फाई इंटरनेट, मोबाइल टॉयलेट और एयर कंडीशनिंग सुविधाएं हैं। मीडिया कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं में लैपटॉप, फोटोकॉपीयर, प्रिंटर, लगातार जलपान एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है। राम लला प्राण-प्रतिष्ठा देखने के लिए मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर में नौ फीट लंबे और 16 फीट चौड़े दो एलईडी टीवी भी लगाए गए हैं।

पत्रकारों के लिए लखनऊ और अयोध्या के बीच परिवहन सुविधा

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी अयोध्या धाम में कवरेज के लिए आने वाले मीडिया कर्मियों के लिए लखनऊ और अयोध्या के बीच परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के तहत 22 जनवरी को सुबह साढ़े चार बजे से हर 15 मिनट के अंतराल पर सात बसें लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगी। कार्यक्रम के समापन के बाद ये बसें मीडिया को भी वापस लखनऊ छोड़ेंगी। बसों की समय-सारिणी, समन्वयक अधिकारियों के मोबाइल नंबर आदि विवरण के साथ मीडिया को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती ने व्यापक व्यवस्था की है। दूरदर्शन पूरे कार्यक्रम का डीडी न्यूज और डीडी नेशनल चैनलों पर 4के गुणवत्ता में सीधा प्रसारण करेगा।

इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के 40 कैमरों के जरिए किया जाएगा। उन्होंने कहा, दूरदर्शन 22 जनवरी, 2024 को एएनआई और पीटीआई के साथ अयोध्या में कार्यक्रम की स्वच्छ फ़ीड साझा करेगा।

अयोध्या धाम में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध

अयोध्या धाम में लोगों को पर्याप्त और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए, अयोध्या में चिकित्सा सहायता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी स्थानीय प्रशासन और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइटों पर उपलब्ध है। आपातकालीन स्थिति में लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर, एम्स, नई दिल्ली की कई टीमें अयोध्या धाम में विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहेंगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह और संबंधित कार्यक्रमों के दौरान भारत सरकार ने अयोध्या में भीष्म आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा भी स्थापित की है।

अयोध्या धाम में सुचारू यातायात प्रबंधन की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में सुगम यातायात की व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस और मैपल्स मैपमायइंडिया ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि अयोध्या की यात्रा सुगम, सुरक्षित और परेशानी मुक्त हो। इस प्रणाली के तहत, रूट क्लोजर, ट्रैफिक रीडायरेक्शन और कई अन्य ट्रैफिक अपडेट को मैपल्स ऐप के साथ वास्तविक समय में मुफ्त जाना जा सकता है ताकि लोग आसानी से यात्रा कर सकें।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
 

 

 

 

Tags: Ministry of Information and Broadcasting sets up media center for coverage of the consecration ceremony of Shri Ram Lallamochan samachaarpibसूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर किया स्थापित
Previous Post

प्रधानमंत्री का विभिन्न तीर्थस्थलों का दौरा और उन्‍होंने विभिन्न भाषाओं में रामायण का पाठ सुना

Next Post

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात

Next Post
अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In