• Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री का विभिन्न तीर्थस्थलों का दौरा और उन्‍होंने विभिन्न भाषाओं में रामायण का पाठ सुना

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/01/2024
in देश
0
प्रधानमंत्री का विभिन्न तीर्थस्थलों का दौरा और उन्‍होंने विभिन्न भाषाओं में रामायण का पाठ सुना
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी, 2024 को नासिक के काला राम मंदिर में, 11 दिवसीय अनुष्‍ठान की शुरूआत की, जिसके सम्‍पन्‍न होने के साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या धाम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार उन्होंने नासिक धाम- पंचवटी से अनुष्ठान की शुरुआत की जहां भगवान राम ने महत्वपूर्ण समय बिताया था।

Image

श्री कालाराम मंदिर, नासिक

प्रधानमंत्री ने 12 जनवरी 2024 को महाराष्ट्र के नासिक स्थित काला राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री राम कुंड पर भी दर्शन और पूजा की। रामायण का ‘युद्ध कांड’ खंड, जिसमें भगवान राम की विजयी होकर अयोध्या घर वापसी का चित्रण है, प्रधानमंत्री को मराठी भाषा में सुनाया गया। प्रधानमंत्री ने संत एकनाथ जी द्वारा मराठी में लिखी भावार्थ रामायण के श्लोक भी सुने।

वीरभद्र मंदिर, लेपाक्षी, आंध्र प्रदेश

प्रधानमंत्री ने मंगलवार, 16 जनवरी 2024 को आंध्र प्रदेश स्थित पुट्टपर्थी के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में दर्शन और पूजा की। प्रधानमंत्री ने तेलुगु भाषा में रंगनाथ रामायण सुनी और आंध्र प्रदेश की प्राचीन छाया कठपुतली कला थोलू बोम्मालता द्वारा चित्रित जटायु की कहानी देखी।

गुरुवयूर मंदिर, त्रिशूर, केरल

 

प्रधानमंत्री ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में भी दर्शन और पूजा की।

त्रिप्रयार श्री रामास्वामी मंदिर, त्रिशूर, केरल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जनवरी, 2024 को केरल के त्रिप्रयार में श्री रामास्वामी के दिव्य निवास का दौरा किया। उन्होंने श्री रामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा की। प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और कलाकारों और बटुकों को सम्मानित भी किया।

 

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 जनवरी 2024 के शुभ दिन, तमिलनाडु में श्री रंगनाथस्वामी के पवित्र मंदिर का दौरा किया। उन्होंने उस पवित्र स्थल पर कंब रामायण की काव्यात्मक प्रस्तुति भी सुनी, जहां प्रसिद्ध कंब रामायण के रचयिता कंबन ने पहली बार अपनी उत्कृष्ट कृति को दुनिया के सामने पेश किया था।

श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा करने के बाद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में अरुलमिगु रामनाथस्वामी के पवित्र निवास, रामेश्वरम का दौरा किया। उन्होंने भगवान को श्रद्धा और भक्ति अर्पित की, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक के रूप में पूजनीय हैं। वह भजन संध्या जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुए, जहां शाम को मंदिर परिसर में कई आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत किए गए।

कोठंडारामस्वामी मंदिर, धनुषकोडी

प्रधानमंत्री ने आज धनुषकोडी के कोठंडारामास्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा की। धनुषकोडी के पास, प्रधानमंत्री ने अरिचल मुनाई का भी दौरा किया, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibPM visits various pilgrimage sites and listens to recitation of Ramayana in different languagesप्रधानमंत्री का विभिन्न तीर्थस्थलों का दौरा और उन्‍होंने विभिन्न भाषाओं में रामायण का पाठ सुना
Previous Post

समस्या को समझकर प्रशासन को लिखित में देने से जल्द होता है समस्या का समाधान : अमित शाह

Next Post

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर किया स्थापित

Next Post
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर किया स्थापित

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर किया स्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In