• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/12/2023
in देश
0
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (3 दिसंबर, 2023) अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन वर्ष के अवसर पर दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार एक सराहनीय माध्यम है क्योंकि व्यक्तिगत और संस्थागत कार्यों को मान्यता देने से सभी प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले दिव्यांगजनों को अपनी क्षमता के अनुसार अन्य दिव्यांगजनों की सहायता करनी चाहिए।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 15 प्रतिशत दिव्‍यांगजन हैं और उनका सशक्तिकरण उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दिव्‍यांगों के प्रति समाज के दृष्टिकोण में परिवर्तन आया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उचित सुविधाओं, अवसरों और सशक्तिकरण प्रयासों की मदद से सभी दिव्यांगजन समानता और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह गर्व की बात है कि नए संसद भवन का हर हिस्सा दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इससे सीख लें और आरम्भ से ही दिव्यांगजनों की आवश्‍यकताओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हमें नवीनीकरण के स्थान पर नवप्रवर्तन के दृष्टिकोण के साथ काम करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य और कल्याण, अच्छी शिक्षा, स्त्री-पुरुष  समानता, स्वच्छता तथा पेयजल आदि से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को बल मिलता है। उन्होंने बताया कि भारत ने इन लक्ष्यों को उच्च प्राथमिकता दी है और उन्हें प्राप्त करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

 

President Droupadi Murmu presented the National Awards for the Empowerment of Persons with Disabilities for the year 2023 in New Delhi. The President said that Divyangjan who are achievers in various fields should help other Divyangjan to the best of their ability.… pic.twitter.com/vEmBHyNFAj

— President of India (@rashtrapatibhvn) December 3, 2023

एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने अपनी अदम्य विजयी भावना के बल पर नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। उन्होंने इस संबंध में डॉ. दीपा मलिक और सुश्री अवनि लेखारा जैसे खिलाड़ियों द्वारा निभाई गई प्रेरक भूमिका की सराहना की।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: mochan samachaarpibPresident Smt. Draupadi Murmu presented the National Awards for the year 2023 for the empowerment of persons with disabilities.राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने छठ पूजा के अवसर पर दीं शुभकामनाएं
Previous Post

सरकार ने संसद के 4 दिसम्‍बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पूर्व सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की

Next Post

मैंने मोदी को युगपुरुष क्यों कहा क्योंकि उन्होंने देश को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्य उन्मुख निर्णायक नेतृत्व दिया है : उपराष्ट्रपति

Next Post
मैंने मोदी को युगपुरुष क्यों कहा क्योंकि उन्होंने देश को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्य उन्मुख निर्णायक नेतृत्व दिया है : उपराष्ट्रपति

मैंने मोदी को युगपुरुष क्यों कहा क्योंकि उन्होंने देश को समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्य उन्मुख निर्णायक नेतृत्व दिया है : उपराष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.