• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत के लोकपाल के तीन सदस्यों ने शपथ ली, अब अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों की पूर्णक्षमता उपलब्ध

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/03/2024
in देश
0
भारत के लोकपाल के तीन सदस्यों ने शपथ ली, अब अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों की पूर्णक्षमता उपलब्ध
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत के लोकपाल के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति श्री अजय माणिकराव खानविलकर ने आज सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली स्थित भारत के लोकपाल परिसर में आयोजित एक समारोह में निम्नलिखित लोगों को न्यायिक सदस्य और भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में पद की शपथ दिलाई: पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

न्यायिक सदस्य

  1. श्री न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी
  2. श्री न्यायमूर्ति संजय यादव

सदस्य

  1. श्री सुशील चन्द्र

श्री न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में योगदान देने से पहले, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे और कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।

श्री न्यायमूर्ति संजय यादव, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में योगदान देने से पहले, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे और इलाहाबाद उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।

श्री सुशील चंद्रा 1980 बैच के आईआरएस (आईटी) अधिकारी हैं। भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में योगदान देने से पहले, वह भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे और पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

आज तीन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ, भारत के लोकपाल कार्यालय में अब अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों की पूर्णक्षमता उपलब्ध हो गई है।

(बाएं से दाएं) श्री न्यायमूर्ति संजय यादव, न्यायिक सदस्य; श्री महेंद्र सिंह, सदस्य; श्री डी.के. जैन, सदस्य; श्री न्यायमूर्ति पी.के. मोहंती, न्यायिक सदस्य; श्री न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर, अध्यक्ष; श्रीमती न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी, न्यायिक सदस्य; श्रीमती अर्चना रामसुंदरम, सदस्य; श्री न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी, न्यायिक सदस्य; श्री सुशील चंद्रा, सदस्य

आज के समारोह में लोकपाल के सदस्य, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, अध्यक्ष, भारत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (आईआईएसी), न्यायमूर्ति इंदरमीत कौर कोचर, सदस्य, महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण (एमडब्ल्यूडीटी), न्यायमूर्ति रवि रंजन, सदस्य (एमडब्ल्यूडीटी), श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, श्री अरविंद कुमार, सतर्कता आयुक्त और सीबीआई एवं ईडी के वरिष्ठ अधिकारीभी उपस्थित थे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarnow the full strength of nine members including the Chairman is available in the office of the Lokpal of India.pibThree members of the Lokpal of India took oathभारत के लोकपाल कार्यालय में अब अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों की पूर्णक्षमता उपलब्धभारत के लोकपाल के तीन सदस्यों ने शपथ ली
Previous Post

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आईआईटी दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Next Post

अमित शाह कल तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों के नए कार्यालय भवन का करेंगे उद्घाटन

Next Post
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CRCS-सहारा रिफन्ड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के वैध जमाकर्ताओं को की धनराशि ट्रांसफर

अमित शाह कल तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों के नए कार्यालय भवन का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In